सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: The effects of the western disturbance have ended in the state, leaving only nighttime cold; fo

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Feb 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही दिन का पारा बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान और बढ़ेगा। 

Uttar Pradesh: The effects of the western disturbance have ended in the state, leaving only nighttime cold; fo
यूपी के मौसम में हुआ बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी तेज हवाएं चलीं। पछुआ हवा के असर के चलते तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने की संभावना है। दो दिन बाद मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में दिन में तेज धूप देखी गई। धूप इतनी तेज थी कि लोग उसका सामना करने से बच रहे थे। 

Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म हो चुका है। शनिवार सुबह केवल कुशीनगर और बहराइच में ही कोहरे का असर देखा गया। उन्होंने बताया कि आगे दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक मौसम संबंधी किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं है।

दो दिन के बाद और बढ़ेगा तापमान

Uttar Pradesh: The effects of the western disturbance have ended in the state, leaving only nighttime cold; fo
राजधानी में तेज धूप से लोग परेशान रहे।

कोहरे की विदाई के साथ राजधानी में ठंड में कमी आएगी। दो दिन बाद से तापमान बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को तेज हवाएं चलीं। पछुआ के असर से तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से पारे में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से कोहरे का असर खत्म होने के आसार हैं, जिससे ठंड में भी राहत मिलेगी। हालांकि, हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने से थोड़ी नरमी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सात दिन तक मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed