{"_id":"6a6dc85e3d3772243f08a8ef","slug":"vigilance-department-arrested-three-individuals-including-corrupt-junior-engineer-from-lda-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, शिकायत पर विजिलेंस ने बिछाया जाल और रंगे हाथ धर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, शिकायत पर विजिलेंस ने बिछाया जाल और रंगे हाथ धर लिया
Sat, 01 Aug 2026 03:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:50 PM IST
सार
राजधानी में एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और घूस लेते रंगे हाथ धर लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और एक निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह एक भवन बनवा रहे हैं। इसी दौरान एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा वहां पहुंचे और काम बंद करने को कहा। इसके बाद श्रवण कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत होने का हवाला देकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। कहा कि रुपये देने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाद में एलडीए कार्यालय में दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने भी 15 लाख रुपये की मांग दोहराई। शिकायतकर्ता ने दो किस्तों में 7.50-7.50 लाख रुपये देने की बात कही और इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से कर दी।
विज्ञापन
सतर्कता अधिष्ठान ने गोपनीय जांच की। जांच में तीनों की मिलीभगत और आईजीआरएस पोर्टल के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को शिकायतकर्ता से 7.50 लाख रुपये लेते समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन