{"_id":"69f26a49632472a55f0b5603","slug":"weightlifting-trainees-from-lucknow-sai-centre-shine-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1715562-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ साई सेंटर के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षु चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ साई सेंटर के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षु चमके
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ। लखनऊ साई सेंटर के वेटलिफ्टर प्रशिक्षुओं ने समोआ राज्य के अपिया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप दमदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। वहां आयोजित यूनिवर्सल वेटलिफ्टिंग कप में सेंटर की कोमल ने तीन पदक जीते।
इसमें दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा। उन्होंने यह सफलता 48 किग्रा भारवर्ग में हासिल की। इसके अलावा सेंटर के सुनील सिंह ने यूथ- जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 65 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए उन्होंने यूथ और जूनियर वर्ग में यह सफलताएं प्राप्त की। इसी प्रतियोगिता सेंटर की एक अन्य प्रशिक्षु ऐसंगफा गोगोई ने जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
यह सफलता उन्होंने जूनियर वर्ग के 58 किग्रा भारवर्ग में हासिल की। साई सेंटर के वेटलफ्टिंग गोपाल भाई शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ साई सेंटर में चल रहे एनसीओई सेंटर में वेटलिफ्टिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उम्मीद है कि सफलता का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा।