{"_id":"69aa34e6800d2c041002c798","slug":"westerly-winds-have-slowed-in-up-heat-will-now-show-its-full-effect-temperatures-in-bundelkhand-exceed-35-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: प्रदेश में थमी पछुआ की रफ्तार, अब गर्मी दिखएगी अपना रंग; बुंदेलखंड पारा 35 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: प्रदेश में थमी पछुआ की रफ्तार, अब गर्मी दिखएगी अपना रंग; बुंदेलखंड पारा 35 के पार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पछुआ की रफ्तार थम गई है। अब गर्मी अपना रंग दिखएगी। बुंदेलखंड समेत और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में पारा 35 के पार पहुंच गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
धूप से परेशान युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण तपिश लगातार बढ़ रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगा है।
Trending Videos
ऊधर, बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
झांसी में पारा 36 डिग्री के पार
बृहस्पतिवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं आगरा में 35.5 डिग्री और बांदा में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
