फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Widow alive, records show her dead... Dispute at the Tehsil office.

Lucknow News: जिंदा विधवा, मृत रिकॉर्ड... तहसील में तकरार

Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Widow alive, records show her dead... Dispute at the Tehsil office.
यशोदा और ​शिकायतें सुनते डीएम।
लखनऊ। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मलिहाबाद में एक विधवा ने खुद को जिंदा बताते हुए विभाग पर रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर पेंशन बंद करने का आरोप लगाया। वहीं, मोहनलालगंज में जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 795 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 181 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें मलिहाबाद तहसील में आईं, जहां जिलाधिकारी विशाख जी की मौजूदगी में 201 प्रकरणों में से 72 का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन



मलिहाबाद में आयोजित समाधान दिवस में मिर्जागंज निवासी यशोदा ने अधिकारियों से शिकायत की कि उन्हें एक वर्ष से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। जानकारी करने पर पता चला कि विभाग ने उन्हें रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया है। समाधान दिवस में मौजूद एडीएम (एफआर) राकेश कुमार ने समाज कल्याण विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन ने एसडीएम के पेशकार पर भी पक्षपात और अनावश्यक विलंब का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक भी लिया जाए और प्रत्येक मामले की फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता-एसडीएम में नोकझोंक

मोहनलालगंज। पैतृक जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता विनय शुक्ला और एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब आधे घंटे तक समाधान दिवस की कार्यवाही प्रभावित रही। एडीएम के हस्तक्षेप और जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

अन्य तहसीलों का हाल
अन्य तहसीलों में सदर में 41 में से तीन, बीकेटी में 175 में से 38, मोहनलालगंज में 262 में से 52 तथा सरोजनीनगर में 116 में से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 397 शिकायतें राजस्व, 118 पुलिस, 43 विकास, 16 समाज कल्याण, चार शिक्षा, दो स्वास्थ्य, दो नगर निगम, दो राजस्व-पुलिस संयुक्त तथा 211 अन्य विभागों से संबंधित थीं।

यशोदा और शिकायतें सुनते डीएम।

यशोदा और शिकायतें सुनते डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed