{"_id":"635e6958450305399049124c","slug":"women-offer-prayer-on-chhath-puja-on-banks-of-river-gomati-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: मन्नत पूरी हुई तो जल में उतर कर दिया अर्घ्य, गोमती के घाटों पर छठ पूजा के लिए उमड़े लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja: मन्नत पूरी हुई तो जल में उतर कर दिया अर्घ्य, गोमती के घाटों पर छठ पूजा के लिए उमड़े लोग, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को खरना के साथ शुरू हुए निर्जल व्रत के बाद रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने गोमती नदी के घाटों पर पहुंचकर छठ पूजन किया। इस दौरान किसी ने मन्नत मांगी तो किसी ने मन्नत पूरी होने पर माता का धन्यवाद देकर जल में उतर कर अर्घ्य दिया।
लखनऊ के 26 घाटों पर छठ पूजा की जा रही है। इसके लिए प्रदेश प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी। शहर की मेयर संयुक्ता भाटिया, कैबिनेट मंत्री एके सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े अधिकारियों ने बीते कई दिनों में घाटों का दौरा किया और व्यवस्थाओं को परखा। रविवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी घाट पर पहुंचे और पूजन किया।
मुख्यमंत्री खुद भी गोमती के तट पर पहुंचे और सभी को छठ पूजा की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ का पर्व अंत: और बाह्य शुद्घि का प्रतीक है। छठ पर्व पर एकजुट होकर प्रकृति पूजा की जाती है। आज के दिन जहां कहीं भी भोजपुरी समाज है वहां ये आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व पहले खुद की शुद्घि और फिर वातावरण की शुद्घि का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये पर्व बताता है कि आस्था व्यक्तिगत विषय नहीं है बल्कि सबको साथ लेकर चलने का नाम है। उन्होंने कहा कि अगर भगवान सूर्य न होते थे प्रकृति में कुछ भी न होता। छठी माई सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्रतिमूर्ति हैं।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
शादी के आठ साल बाद बेटी हुई तो तेलीबाग की रहने वाली पूजा ने बिटिया के नाम की वेदी बनवाई (बायें)। घाट पर बड़ी संख्या में पहुंचकर महिलाओं ने पूजन किया।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
मन्नत पूरी होने पर महिलाओं ने जल में उतरकर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के अनुसार, इस बार करीब 12 लाख व्रती महिलाएं शहर के 26 घाटों पर छठी मइया का पूजन करेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा गोमती घाट पर पहुंचे और पूजन किया। वह पूजा की तैयारियों को परखने के लिए भी घाटों पर आए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।