{"_id":"69f26d357ef4ea9d190db987","slug":"yard-remodeling-at-jaunpur-junction-has-led-to-the-cancellation-of-two-trains-and-several-others-will-run-on-diverted-routes-lucknow-news-c-13-lko1070-1714544-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॅाडलिंग से दो ट्रेनें निरस्त, कई बदले रूट से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॅाडलिंग से दो ट्रेनें निरस्त, कई बदले रूट से चलेंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन अयोध्या-जौनपुर रेलखंड पर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जौनपुर जंक्शन की यार्ड रीमॉडलिंग करेगा। इसके कारण 13 से 27 मई तक अयोध्या रूट पर ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
लखनऊ से वाराणसी जाने वाली 04218 स्पेशल ट्रेन 13 से 27 मई तक निरस्त रहेगी। इसी अवधि में वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली 04217 स्पेशल भी रद्द कर दी गई है। गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस आठ, 15 व 22 मई को निरस्त रहेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस 14 व 21 मई को रद्द की गई है।
गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर सिटी के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस भी तीन से 26 मई तक इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस 15 से 25 मई तक और सद्भावना एक्सप्रेस 15 व 22 मई तक सुल्तानपुर के रास्ते चलेंगी। फरक्का एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक और टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच से 26 मई तक, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 10, 17 व 24 मई को और पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस चार से सात व नौ मई को, वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस चार से 27 मई तक सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी।
दून एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक और कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस सात, 14 व 21 मई को, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस पांच से 26 मई तक, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 16 व 23 मई तक, भटिंडा-बालूघाट फरक्का एक्सप्रेस 15 से 27 मई तक प्रतापगढ़ के रास्ते चलेंगी।
Trending Videos