सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Cabinet: 12 Proposals Approved, Including Panchayat Reservation Commission and 1,010-Bed Hospital; Read t

Yogi Cabinet: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास; पढ़ें बड़े फैसले

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 18 May 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनावों के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग गठन समेत 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। लखनऊ मेट्रो विस्तार, 1010 बेड अस्पताल और पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने जैसे फैसलों पर भी मुहर लगी। इन निर्णयों को चुनावी और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Yogi Cabinet: 12 Proposals Approved, Including Panchayat Reservation Commission and 1,010-Bed Hospital; Read t
योगी कैबिनेट की बैठक में फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन को मंजूरी सबसे चर्चित फैसला रहा। 

Trending Videos


इसके अलावा लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंतकुंज कॉरिडोर के एमओयू को हरी झंडी मिली, जबकि पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाकर 12000 हजार प्रतिमाह कर दिया गया। कैबिनेट के फैसलों को आगामी चुनावों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग गठन को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और वेटनरी छात्रों से जुड़े दो बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को हरी झंडी दे दी है। आयोग में कुल पांच सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। आयोग का कार्यकाल छह महीने निर्धारित किया गया है।

सरकार के अनुसार, आयोग पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगा। इसके बाद ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट नवंबर 2026 तक सामने आ सकती है। ऐसे में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव 2027 के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि 4 फरवरी 2025 को हाईकोर्ट ने सरकार को आयोग गठन का निर्देश दिया था।

 

वेटनरी छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ा

कैबिनेट बैठक में पशु चिकित्सा के छात्रों को भी बड़ी राहत दी गई। बीवीएससी एंड एएच (बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

प्रदेश के विभिन्न वेटनरी कॉलेजों में हर साल करीब 2 हजार से 2,500 छात्र प्रवेश लेते हैं। वर्तमान में यूपी में 10 हजार से अधिक वेटनरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी।


 

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर 

  • प्रयाराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का विस्तार के लिए जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जाएगी। इससे प्रयागराज और आसपास के जिलों के मरीजों को फायदा मिलेगा।
  • मिर्जापुर में बड़ा बिजली उपकेंद्र और नई बिजली लाइनें बनेंगी। इस पर करीब 2800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों को बेहतर और लगातार बिजली मिलेगी। उद्योगों को फायदा होगा और निवेश बढ़ेगा।
  • लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नए परिसर में 1010 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी इमरजेंसी अस्पताल, टीचिंग ब्लॉक और नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा। इस पर करीब 855 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो कॉरिडोर-2 में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो स्टेशन और वायाडक्ट निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed