{"_id":"69f26bcb58949794070dd03c","slug":"youth-arrested-in-students-suicide-case-lucknow-news-c-13-lko1096-1715041-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में रहने वाली इंटर की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सरोजनीनगर निवासी सुहैब अख्तर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुहैब की धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की थी।
मूलरूप से कैंट निवासी 17 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ आशियाना में रहती थी। किशोरी के पिता के अनुसार, बेटी पढ़ाई के साथ रेस्टोरेंट में भी काम करती थी। कुछ समय पहले रेस्टोरेंट में किशोरी की मुलाकात सुहैब से हुई थी। आरोपी ने बहाने से उसका नंबर ले लिया और फोन पर बात करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू किया और 50 हजार रुपये मांगे। मना करने पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। आरोप है कि सुहैब की धमकियों से आजिज आकर 18 अप्रैल की देर रात किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। किशोरी के मोबाइल फोन को चेक करने पर घरवालों को सुहैब की बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग मिली। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुहैब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे बीबीएयू यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos