सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   ai impact summit 2026 live mohan yadav bharat mandapam delhi madhya pradesh ai healthcare it park google meeti

MP: 'चिकित्सा और आईटी क्षेत्र में एआई का बढ़ेगा उपयोग', एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कृषि, स्वास्थ्य और आईटी क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में डेटा सेंटर भी स्थापित किए जा सकते हैं।

ai impact summit 2026 live mohan yadav bharat mandapam delhi madhya pradesh ai healthcare it park google meeti
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और देश की अर्थव्यवस्था में उसका बड़ा योगदान है। कृषि क्षेत्र में गेहूं, धान और सोयाबीन उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और फसलों में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए एआई का किस तरह उपयोग किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Trending Videos


आईटी पार्क को दिया जा रहा है बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग बढ़ाएगी। एआई की मदद से बीमारियों की समय पर पहचान और सही इलाज संभव होगा। आने वाले समय में राज्य सरकार कई और कंपनियों के साथ काम करेगी और उनके निवेश का लाभ लेगी। उन्होंने बताया कि बड़े और छोटे शहरों में आईटी पार्क को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापित किए जा सकते हैं डेटा सेंटर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में पर्याप्त भूमि और पानी उपलब्ध है। ऐसे में बड़े निवेशकों को बुलाकर यहां डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं।
 



कई कंपनियों को किया गया है आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए हैं और कई कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित भी किया है। समिट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक की और तकनीकी सहयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “एआई के साथ जुड़कर दुनिया के साथ कदम मिलाने का यह बहुत अच्छा मौका है। मैं अपने अधिकारियों के साथ यहां आया हूं। हम यह समझने आए हैं कि हमारे राज्य के लिए क्या बेहतर है और हम दुनिया के साथ कैसे साझेदारी कर सकते हैं, ताकि मध्य प्रदेश आगे बढ़ सके।”



सीएम मोहन यादव इस समिट में बड़ी वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ एक-एक कर बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर, साइबर सुरक्षा, जनरेटिव एआई और स्वदेशी एआई मॉडल जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा उन्होंने टियर-2 शहरों से आए स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके एआई से जुड़े काम के बारे में जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed