{"_id":"6997d8a642d34be18d09f1bd","slug":"bhopal-stabbing-murder-accused-arrested-four-days-later-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: महाराष्ट्र के युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार दिन बाद दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: महाराष्ट्र के युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार दिन बाद दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र के युवक पवन गवई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी बहन के घर आया हुआ था और दुकान पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने उसके सीने पर हमला कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
मिसरोद थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने चार दिन पहले महाराष्ट्र से भोपाल आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मृतक पवन गवई (26) महाराष्ट्र का रहने वाला था। वह जाटखेड़ी मिसरोद में रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ था। 15 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भांजे के साथ पास की दुकान पर सामान लेने गया था।
दुकान पर मौजूद बल्लू नाम के युवक ने पवन से पूछा कि वह महाराष्ट्र से यहां क्यों आता रहता है। पवन ने जवाब दिया कि वह अपनी बहन के घर आया है। इस बात पर बल्लू ने उसे थप्पड़ मार दिया। जवाब में पवन ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नाराज होकर बल्लू ने जेब से छुरी निकाली और पवन के सीने पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पवन गवई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भांजे निखिल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें- पीपुल्स विवि को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में साइनाइड बम का दावा, पुलिस ने परिसर खाली कराया
ग्यारह मील के पास पकड़ा गया आरोपी
थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही ग्यारह मील मिसरोद स्थित ब्रिज के नीचे देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवीर उर्फ बल्ल रिछारिया (32) निवासी संजय नगर जाटखेड़ी बताया। पूछताछ में आरोपी ने पवन गवई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X