{"_id":"6a071190666b87384e0193e4","slug":"bhopal-news-3-summer-special-trains-to-run-via-bhopal-rani-kamalapati-relief-for-passengers-from-delhi-and-f-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल-रानी कमलापति होकर चलेंगी 3 समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली और फरीदाबाद के यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल-रानी कमलापति होकर चलेंगी 3 समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली और फरीदाबाद के यात्रियों को राहत
Fri, 15 May 2026 05:59 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 15 May 2026 05:59 PM IST
सार
रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें उधना-निजामुद्दीन, विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम-फरीदाबाद स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से भोपाल, इटारसी और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से भोपाल, इटारसी और आसपास के यात्रियों को दिल्ली, फरीदाबाद और गुजरात रूट पर अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के मुताबिक उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन के साथ विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद के लिए भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन
गाड़ी संख्या 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026 शुक्रवार को उधना से शाम 6 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे इटारसी और सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन रात 12:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09122 निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन 24 मई 2026 रविवार को रात 9:20 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे भोपाल और दोपहर 1:35 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार रात 12:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन नवापुर, नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 स्लीपर और 2 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
रानी कमलापति होकर चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम-फरीदाबाद के बीच भी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये दोनों ट्रेनें रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से चलेगी और 23 मई को निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:20 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08514, 24 मई को निजामुद्दीन से रवाना होकर 26 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर इसका समय दोपहर 2:10 बजे आगमन और 2:15 बजे प्रस्थान रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर FIR; 11 गिरफ्तार
फरीदाबाद के लिए भी चलेगी विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होकर 23 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी और 3:50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08516 फरीदाबाद-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन 25 मई को फरीदाबाद से चलेगी और 27 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर इसका समय दोपहर 3:05 बजे आगमन और 3:10 बजे प्रस्थान रहेगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में पेट्रोल 109 के पार, लोगों बोले- महंगाई में आम आदमी का बजट बिगड़ा
यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मध्य भारत और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण संबंधी जानकारी जांचने की अपील की है।