{"_id":"6a36b58c746c718c830201b3","slug":"bhopal-news-bulldozers-raze-illegal-colonies-worth-82-crore-action-taken-at-six-locations-in-bhopal-with-r-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 82 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, भोपाल में 6 जगह कार्रवाई, सड़कें-बाउंड्रीवॉल ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 82 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, भोपाल में 6 जगह कार्रवाई, सड़कें-बाउंड्रीवॉल ध्वस्त
Sat, 20 Jun 2026 09:15 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:15 PM IST
सार
भोपाल में प्रशासन ने 82 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर विकसित हो रही छह अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कें, गेट और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति विकसित की जा रही छह कॉलोनियों पर एक साथ बुलडोजर कार्रवाई की गई। करीब 82 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर किए गए अवैध विकास कार्यों को हटाते हुए प्रशासन ने सड़कें, गेट और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दीं। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक अमले ने यह कार्रवाई की। एक साथ कई स्थानों पर हुई कार्रवाई से कॉलोनाइजरों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
इन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
कोलूखेड़ी स्थित रिद्धि-सिद्धि और सपना कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाए गए।खसरा नंबर 128 की 1.846 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। जमीन का बाजार मूल्य करीब 13 करोड़ रुपए बताया गया है। वहीं बरखेड़ी बज्याफत के भूपति परिसर और राधा परिसर में बनाई गई सड़कें और अन्य निर्माण तोड़े गए। इसी के साथ सेमरी बज्याफत स्थित विंध्य रेनबो फार्म्स पर भी बुलडोजर चलाया गया। औऱ जमोनिया छीर की श्रद्धा कॉलोनी में अवैध विकास कार्य हटाए गए।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी,नकल रोकने प्रशासन अलर्ट,रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क
विज्ञापन
कार्रवाई रहेगी जारी
एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने नई अवैध कॉलोनियों की पहचान शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैधानिक अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।