{"_id":"6a37ac0b9c8b2e9a9703e48e","slug":"bhopal-news-jitu-patwari-lashes-out-over-warehouse-notice-tells-official-to-remove-government-stock-says-he-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं
Sun, 21 Jun 2026 02:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:48 PM IST
सार
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के निरीक्षण और नोटिस के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस पर भरोसा नहीं है तो अपना माल हटा ले, लेकिन राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन आमने-सामने आ गए हैं। निरीक्षण के बाद नोटिस जारी होने से नाराज पटवारी ने कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और साफ शब्दों में कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस में कोई कमी नजर आती है तो तत्काल सरकारी अनाज वहां से हटा लिया जाए। दरअसल, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच ने सांवेर के पालिया गांव स्थित पटवारी के वेयरहाउसों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी समेत कई व्यवस्थाओं में कमियां मिलने का दावा किया गया। इसके बाद अधिकारियों को नोटिस जारी करने और नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बदले की भावना से हो रही कार्रवाई
नोटिस की जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा से फोन पर चर्चा की। बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष राजनीतिक मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। पटवारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जालों और छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाया गया। यदि भाजपा से जुड़े लोग बदले की भावना से कार्रवाई करेंगे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसी के कर्जदार नहीं हैं और दबाव में आकर नियमों से समझौता नहीं करेंगे।
माल हटाना है तो हटा लीजिए
फोन पर हुई बातचीत में पटवारी ने अधिकारियों से कहा कि वे पहले भी वेयरहाउस खाली कराने के लिए पत्र लिख चुके हैं और अब फिर वही आग्रह कर रहे हैं। यदि कॉर्पोरेशन चाहे तो अपना पूरा माल वहां से हटा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी अनाज उनके वेयरहाउस में रखा है, उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनकी है और उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। नियमित निरीक्षण के लिए भी अधिकारियों का स्वागत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-दिल्ली से तय होगा किस सेंटर पर पहुंचेगा प्रश्नपत्र, मोबाइल-स्मार्ट वॉच व ब्लूटूथ प्रतिबंधित
किराया भुगतान पर भी उठाए सवाल
पटवारी ने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ किराए का भुगतान समय पर नहीं किया जाता, दूसरी तरफ वेयरहाउस संचालकों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि वे बेवजह की बेइज्जती सहने के लिए तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें-मानसून की सुस्त चाल से बढ़ी चिंता, 25 जून तक दस्तक के आसार, आज 37 जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट
निरीक्षण के बाद बढ़ा सियासी तापमान
वेयरहाउस निरीक्षण और उसके बाद सामने आई बातचीत ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस इसे विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई बता रही है, जबकि वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कहना है कि निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और जहां भी खामियां मिलेंगी, वहां नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।