फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Major overnight police operation in Bhopal's Itwara; 200 personnel raided more than 24 houses.

Bhopal News: भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 से 70 मकानों में दबिश; तहखानों से गांजा बरामद

Sun, 26 Jul 2026 12:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 26 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

भोपाल के इतवारा इलाके में नशे के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। 200 से ज्यादा जवानों ने 60 से 70 मकानों में दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Major overnight police operation in Bhopal's Itwara; 200 personnel raided more than 24 houses.
भोपाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने भोपाल का इतवारा क्षेत्र लंबे समय से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को लेकर पुलिस के रडार पर है। इसी के चलते ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ और ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत शनिवार देर रात पुलिस ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घनी आबादी वाले इलाके में एक साथ कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 60 से 70 मकानों की तलाशी ली। इस दौरान कई स्थानों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई देर रात तक जारी रही और जब्ती की प्रक्रिया के साथ बरामद मादक पदार्थ की मात्रा का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal E-Bus: भोपाल में कल से शुरू होगा ई-बसों का ट्रायल, 15 अगस्त तक यात्रियों को मुफ्त सफर
विज्ञापन


फर्श के नीचे बनाए थे गुप्त तहखाने
पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ मकानों में फर्श के नीचे गुप्त तहखाने बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इन जगहों पर गांजा छिपाकर रखा गया था। कुछ स्थानों पर कपड़ों और अन्य सामान के बीच भी मादक पदार्थ छिपाए जाने की जानकारी मिली है। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने ऐसे स्थानों को भी खंगाला और वहां से गांजा बरामद किया। हालांकि, पुलिस ने अभी बरामद गांजे की अंतिम मात्रा और उसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। जब्ती की कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम 

भोपाल के साथ आसपास के जिलों तक सप्लाई का शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इतवारा क्षेत्र से गांजे की सप्लाई भोपाल के अलग-अलग इलाकों के साथ आसपास के जिलों तक किए जाने की आशंका है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया जाता था, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था और इस कारोबार में कितने लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की जांच में नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।


लंबे समय से मिल रही थी नशीले पदार्थों की सूचना
एसीपी संतोष कुमार पटेल के अनुसार, पुलिस को इतवारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और उन्हें छिपाकर रखने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विशेष अभियान की योजना बनाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल तलाशी और जब्ती की कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही गांजे की कुल मात्रा और आरोपियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती
इतवारा क्षेत्र घनी आबादी और संकरी गलियों वाला इलाका है। इसे देखते हुए पुलिस ने अभियान के लिए पहले से व्यापक तैयारी की थी। तलाशी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई, ताकि महिला सदस्यों वाले घरों में तलाशी की कार्रवाई नियमानुसार की जा सके और कानून-व्यवस्था भी बनी रहे।

संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की नजर
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इतवारा के अलावा छोला, तलैया और आरिफ नगर जैसे इलाकों में भी नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उनकी सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी संदिग्ध ठिकानों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed