फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal-retired-couple-found-dead-in-locked-house-son-lives-abroad-police-investigating

Bhopal: घर से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा खुला तो दिखा रिटायर्ड दंपती का शव, दो दिन से नहीं निकले थे बाहर

Sat, 27 Jun 2026 08:54 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 08:54 AM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड दंपती अपने घर में मृत मिले। घर से दुर्गंध आने पर किरायेदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
bhopal-retired-couple-found-dead-in-locked-house-son-lives-abroad-police-investigating
विदेश में बेटा, घर में मिली माता-पिता की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड दंपति के शव मिलने से सनाका खिच गया है। वृद्ध दंपती अपने ही मकान में मृत मिले। घर से तेज दुर्गंध आने के बाद उनके मकान में किराये से रहने वाले छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध दंपती दो दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दंपति का बेटा विदेश में रहता है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही करीबी परिजनों और रिश्तेदारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार, सुदामा नगर निवासी 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक अपने घर में रहते थे। हेमंत बारीक रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जबकि शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वृद्ध दंपति अपने घर में अकेले रहते थे। मकान के एक हिस्से में छात्र किराये से रहते हैं। उनका बेटा अपने परिवार के साथ विदेश में रहता है।

विज्ञापन

आत्महत्या की आशंका
मृतक दंपति घर से बहुत कम बाहर निकलते थे। किराये से रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि अंकल-आंटी शायद ही कभी घर से बाहर निकलते थे। इसलिए दो दिन तक उनके बाहर नहीं निकलने पर किसी को कोई अंदेशा नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: मल्टी बनाने के लिए की खुदाई से इंदौर में धंस गई सड़क और पेयजल लाइन, निगम ने ठोका जुर्माना

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि दंपती की एक साथ सामान्य मृत्यु होना संभव नहीं लगता। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका से भी इनकार किया है। पुलिस ने दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दंपति की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई, आत्महत्या है या कोई अन्य अनहोनी हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed