{"_id":"6a61fc2df480e5647202c229","slug":"bhopal-students-protest-in-bhopal-against-the-neet-paper-leak-issues-of-employment-and-recruitment-resonate-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नीट पेपर लीक के विरोध में भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन,नीलम पार्क में गूंजे रोजगार और भर्ती के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नीट पेपर लीक के विरोध में भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन,नीलम पार्क में गूंजे रोजगार और भर्ती के मुद्दे
Thu, 23 Jul 2026 05:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:06 PM IST
सार
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशभर के छात्र-युवाओं ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग छात्रों की समस्याएं और ठेका व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
भोपाल के नीलम पार्क में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश के करीब 20 जिलों से छात्र, युवा और नर्सिंग छात्र शामिल हुए। युवाओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, ठेका व्यवस्था और नर्सिंग छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
पोस्टरों से जताया गुस्सा
प्रदर्शन में युवाओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध जताया। एक पोस्टर पर लिखा था, यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम की बड़ी खामी है। कई छात्र सोनम वांगचुक और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें भी लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान दे।
यह भी पढ़ें-भोपाल पर मेहरबान मानसून: दो दिन में 3 इंच बारिश, बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा, सड़कों में हुए गड्ढों से बढ़ीं आफत
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रमोद नामदेव ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में युवाओं ने कहा कि प्रदेश में हजारों सरकारी पद खाली हैं, लेकिन समय पर भर्ती नहीं हो रही। वहीं नर्सिंग छात्रों को परीक्षा, परिणाम और छात्रवृत्ति जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
सरकार को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र
प्रदर्शन के बाद केंद्र और राज्य सरकार के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, खाली पदों पर जल्द भर्ती, भर्ती परीक्षाओं को समय पर पूरा करने, नर्सिंग छात्रों की समस्याएं दूर करने, आवेदन शुल्क कम करने और ठेका व्यवस्था खत्म कर स्थायी रोजगार देने जैसी मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।