सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP attacks 'Vande Mataram' controversy, state president Khandelwal says it's an insult to those who sacrifice

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर भाजपा का हमला, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले- यह देश के लिए बलिदान देने वालों का अपमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश का अपमान बताते हुए कांग्रेस से संबंधित पार्षद पर कार्रवाई की मांग की है।

BJP attacks 'Vande Mataram' controversy, state president Khandelwal says it's an insult to those who sacrifice
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि वंदे मातरम् का अपमान देश, वीरों और आजादी के लिए बलिदान देने वालों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने और संबंधित पार्षद पर कार्रवाई करने की मांग की। खंडेलवाल ने कहा कि चाहे कोई भी विचारधारा या धर्म का व्यक्ति हो, सभी को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान करना चाहिए। मैं यह सोच भी नहीं सकता कि कांग्रेस की कोई पार्षद इसका अपमान करे। कांग्रेस खुद को राष्ट्रवादी संगठन कहती है, ऐसे में उसे अपने पार्षद पर एक्शन लेना चाहिए और अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: गेहूं खरीदी में देरी को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने इसे स्वैच्छिक बताते हुए कहा था कि संविधान में इसे गाना अनिवार्य नहीं है। इस घटना के बाद सदन में हंगामा हुआ और भाजपा पार्षदों ने इसे मुद्दा बना लिया। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्र सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस को घेरा है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। 

ये भी पढ़ें- MP News: 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभागों का प्रभार,वरुण कपूर को भोपाल, उपेन्द्र जैन को उज्जैन की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed