फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   'Dabar Murder: Close relatives suspected of orchestrating the killing; Commissioner announces 50,000 reward

Double Murder in Bhopal: करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कराने का शक, पुलिस कमिश्नर ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

Sat, 04 Jul 2026 08:04 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

भोपाल के सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपति की हत्या मामले में पुलिस को करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कराने का शक है। संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच जारी है। 12 सदस्यीय एसआईटी जांच कर रही है और आरोपियों की जानकारी देने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
'Dabar Murder: Close relatives suspected of orchestrating the killing; Commissioner announces 50,000 reward
मृतक दंपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में रहने वाले रिटायर्ड दंपति हेमंत फिलेमोन (70) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक फिलेमोन (70) की हत्या के मामले में पुलिस का शक अब करीबी रिश्तेदारों पर गहराता जा रहा है। अब तक की जांच में पुलिस को किराए के शूटरों से हत्या कराए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इस वारदात के पीछे मास्टरमाइंड कौन है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन


26 जून को सुदामा नगर स्थित घर के भीतर दंपति के शव खून से लथपथ और सड़ी-गली अवस्था में मिले थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अनुमान लगाया था कि हत्या दो दिन पहले की गई थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दंपति की हत्या 24 जून की रात करीब 7 से 8:30 बजे के बीच, बारिश के दौरान की गई।
विज्ञापन


पढ़ें: 'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की। इस हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच के विशेषज्ञों सहित 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों या उनके बारे में ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। जांच के दौरान पुलिस ने शकुंतला फिलेमोन के कई करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ की है। पुलिस संपत्ति विवाद के चलते करीबी रिश्तेदारों द्वारा हत्या कराने की आशंका के एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

प्रतिदिन हो रही जांच की समीक्षा
डबल मर्डर को आठ दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीमें जुटी हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसआईटी सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed