सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Engineer from Sidhi dies in terrorist attack in Jammu-Kashmir CM Mohan Yadav announces financial assistance

MP News: सीधी के इंजीनियर की जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मौत, सीएम ने जताया दु:ख, आर्थिक सहायता की घोषणा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में सीधी जिले के इंजीनियर की जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मौत हो गई। वहीं, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

Engineer from Sidhi dies in terrorist attack in Jammu-Kashmir CM Mohan Yadav announces financial assistance
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रविवार रात हुए एक आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले सिविल इंजीनियर अनिल शुक्ला की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में कुल सात लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Trending Videos


बता दें कि सीधी के रामपुर नैकिन क्षेत्र के डिढौरा गांव के निवासी 45 वर्षीय अनिल शुक्ला जम्मू-कश्मीर में जेपी फैक्ट्री के एक सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। रविवार रात आतंकियों ने मजदूरों और इंजीनियरों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें अंधाधुंध फायरिंग के दौरान अनिल शुक्ला समेत सात लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल शुक्ला अपने परिवार के साथ रीवा में रह रहे थे। जहां वे अपने बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे। उनका एक बेटा 11वीं कक्षा में और बेटी बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ रही है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सेना द्वारा सूचना मिलने के बाद अनिल शुक्ला के सीधी जिले के निवासी होने की पुष्टि की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतृप्त परिवार को पांत लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस आतंकी हमले को कायराना करार देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के एक होनहार इंजीनियर अनिल शुक्ला के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed