फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Thieves steal jewellery from high-profile home, leave costly gadgets behind during family's trip

Bhopal: महंगे गैजेट छोड़कर सिर्फ जेवरात ले गए चोर; हाई-प्रोफाइल घर में सेंध, महाकाल दर्शन पर गया था परिवार

Sun, 21 Jun 2026 12:28 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 12:28 AM IST
सार

महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के घर को निशाना बना लिया। बदमाश करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Thieves steal jewellery from high-profile home, leave costly gadgets behind during family's trip
अधिकारी के सूने मकान से पांच लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज डीके-1 में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दानिशकुंज निवासी अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी ममता राय भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं। गुरुवार को दोनों परिवार सहित महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। इसी दौरान देर रात बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के भीतर घुसने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sehore: लाड़ली बहना योजना की किश्त लेने पहुंची महिला के सामने पूर्व पति की हत्या, चाकू घोंपकर फरार हुआ देवर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने घर में रखे आईपैड, लैपटॉप और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान को छुआ तक नहीं। उनका निशाना केवल जेवरात ही रहे। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को घर में रखे सामान और परिवार की गतिविधियों की पहले से जानकारी हो सकती है। शुक्रवार सुबह घर पहुंची नौकरानी ने दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद उसने परिवार को सूचना दी। परिवार के भोपाल लौटने पर चोरी की पुष्टि हुई और पुलिस को शिकायत दी गई।

ममता राय ने पुलिस को बताया कि घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अंधेरा होने के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed