{"_id":"67bc851dbd6159814e02e978","slug":"global-investors-summit-2025-gis-auto-expo-bhopal-luxury-cars-of-lamborghini-and-ferrari-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GIS 2025: जीआईएस में लग्जरी कारों का दीदार करने आ रहे लोग, तीन सेकंड में बन जाती हैं 'रॉकेट', देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS 2025: जीआईएस में लग्जरी कारों का दीदार करने आ रहे लोग, तीन सेकंड में बन जाती हैं 'रॉकेट', देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:27 PM IST
सार
Global Investors Summit 2025: भोपाल में पहली बार आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में ऑटो एक्सपो लोगों के आकर्षण बना हुआ है। सुपर कारों और महंगी बाइक्स की प्रदर्शनी ने उन्हें ओर खींचा है। प्रदर्शनी में भोपालवासी लम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी सुपर कारें देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Global Investors Summit 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
GIS AUTO EXPO Bhopal: भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में ऑटो एक्सपो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुपर कारों और महंगी बाइक्स देखने के लिए लोग प्रदर्शनी तक खिंचे चले जा रहे हैं। यहां मौजूद लम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी सुपर कारें अधिकांश भोपालवासियों ने पहली बार देखी हैं। एक्सपो में सुपर कारों और बाइक्स का शानदार प्रदर्शन किया गया है। डेलिगेट्स इन कारों और बाइक्स को देखने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। इन कारों की गति और विशेषताएं लोगों को खूब लुभा रही हैं।
इसके अलावा एक्सपो में मौजूद लाखों रुपये की बाइक्स भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां फोर्ड मस्टैंग जीटी, पोर्श 987 बॉक्सटर एस, बीएमडब्ल्यू एम340 जैसी दमदार कारों की पेशकश की गई है। लम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी कंपनियों की ये सुपर कारें पल भर में 'फाइटर जेट' बन जाती हैं। इन कारों की गति और डिजाइन देखकर लोग दंग रह गए हैं। बहुत से लोग इन कारों के साथ सेल्फी और तस्वीरें भी ले रहे हैं।
2 of 4
Global Investors Summit 2025
- फोटो : अमर उजाला
कारों की रफ्तार ऐसी
फेरारी 488 GTB मॉडल की सुपर कार अपनी गति के लिए चर्चा में है। यह कार "0-3 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।" इस कार की टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा फोर्ड मस्टैंग जीटी रेस रेड कलर की दमदार कार लोगों को आकर्षित कर रही है। यह कार 4.8 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। वहीं, पोर्श 987 बॉक्सटर येलो रंग की कार की टॉप स्पीड 295 किमी प्रति घंटा है। यह कार 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।
3 of 4
Global Investors Summit 2025
- फोटो : अमर उजाला
लाल रंग की लम्बोर्गिनी
बीएमडब्ल्यू एम 340आई परफॉर्मेंस और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन है। इस कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। यह 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड से दौड़ती है। वहीं, लाल रंग की लम्बोर्गिनी कार 0 से 3.6 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम गति 305 किमी प्रति घंटा है। डेलिगेट्स इन कारों के साथ तस्वीरें लेने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Global Investors Summit 2025
- फोटो : अमर उजाला
20 लाख रुपये से अधिक की बाइक्स
बाइक प्रेमियों के लिए भी एक्सपो में कई आकर्षक बाइक्स मौजूद हैं। अलग-अलग कंपनियों की लाखों रुपये कीमत वाली बाइक्स लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। एक बाइक की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। भोपाल और आसपास के लोग इन बाइक्स को देखने के लिए एक्सपो में आ रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों का मनोरंजन हो रहा है, बल्कि ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।