{"_id":"69a6d5cec30a22668c0a50a6","slug":"holi-preparations-1-200-soldiers-deployed-in-bhopal-grand-procession-to-be-held-108-service-on-alert-stric-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में होली को लेकर हाई अलर्ट घोषित है। 3000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती होगी और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी। 108 एंबुलेंस और 104 हेल्पलाइन सक्रिय रहेंगी। नगर निगम ने तेज प्रेशर से पानी सप्लाई की व्यवस्था की है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित और संयमित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। भव्य होली चल समारोह आयोजित किया जाएगा।
पुलिस की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए राजधानी में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरभर में 3000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। होलिका दहन से लेकर धुलेंडी तक सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। हुड़दंग, शांति भंग करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर चुके हैं। बुधवार को भोपाल में होली के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारी दिन भर पेट्रोलिंग करेंगे। गुरूवार को पुलिसकर्मी होली खेलेंगे।
सड़कों पर कड़ी निगरानी, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती
शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें हवालात की हवा खिलाई जाएगी। पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में वाहन को जब्त किया जा सकता है और उसे छुड़ाने के लिए लोगों को अदालत जाना होगा। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार शहर में फिक्स पॉइंट लगाकर चेकिंग की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई करेगी। नगर रक्षा समिति के सदस्य भी निगरानी में सहयोग करेंगे।
ड्रोन से रखी जाएगी हुड़दंगियों पर नजर
होली के अवसर पर हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। ड्रोन से संकरी गलियों, मोहल्लों और फार्म हाउसों में होने वाली पार्टियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा। पुलिस की विशेष बाइक पेट्रोलिंग टीमें गली-मोहल्लों में गश्त करेंगी ताकि हुड़दंग करने वालों या जबरदस्ती रंग डालने वालों को मौके पर ही पकड़ा जा सके। महिलाओं के साथ छेडख़ानी या अभद्रता रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल (विशेषकर महिला पुलिसकर्मी) तैनात रहेगा। पूरे शहर में 20 से अधिक प्रमुख चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं जहाँ संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी की जाएगी।
रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष व्यवस्था
त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन और बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा, ताकि भीड़जनित दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।
निकलेगा भव्य चल समारोह
धर्म और परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य होली चल समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि यह पारंपरिक शोभायात्रा सुबह 10 बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होकर घोड़ा निक्कास, मंगलवारा जैन मंदिर, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चौकी चौक, सावरकर चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी पर समापन करेगी। चल समारोह में सुसज्जित झांकियां, पारंपरिक ढोल-ताशे, डीजे, डुल-डुल घोड़ी, भव्य बग्घियां और रंगों से सराबोर टैंकर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण इस वर्ष यह आयोजन 4 मार्च को किया जा रहा है। समिति ने नागरिकों से उत्साहपूर्वक भागीदारी और मादक पदार्थों से दूर रहकर त्योहार मनाने की अपील की है।
भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
चल समारोह के दौरान पुराने शहर की यातायात डायवर्सन व्यवस्था सुबह 8 बजे से परिवर्तित रहेगी। यह होंगे प्रतिबंधित मार्ग लोक परिवहन अथवा सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त भारी वाहन व सवारी वाहन मोती मस्जिद चौराहे से बुधवारा चौराहे की ओर, तलैया तिराहा से बुधवारा की ओर, भारत टॉकिज से इतवारा की ओर, चौकी इमामबाड़ा से जुमेराती की ओर, नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर, अल्पना तिराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर, भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर, काजी केम्प से सिंधी कॉलोनी की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। उपरोक्त मार्ग पर आवागमन न होकर यातायात व्हीआईपी रोड से संचालित हो सकेगा। ऐसी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था अल्पना तिराहा से समानांतर मार्ग होते हुए सपना लॉज तिराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सिंधी कॉलानी से शाहजहॉनाबाद बजरिया तिराहा, शर्मा कॉलोनी तिराहा से तीन मोहरा होकर आवागमन किया जा सकेगा और तलैया से लिली टॉकीज चौराहा होकर, इमामबाड़ा से पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क होकर आवागमन कर सकेंगे।
24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केमिकलयुक्त रंगों से बचने की अपील की है। ऐसे रंगों से त्वचा संक्रमण, आंखों में सूजन, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सकों ने होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों या नारियल तेल लगाने की सलाह दी है। आपात स्थिति में जेपी अस्पताल (0755-2441977, 2557142) और हमीदिया अस्पताल (0755-4050020, 9329384392) से संपर्क किया जा सकता है। यहां 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
108 एंबुलेंस और 104 हेल्पलाइन अलर्ट मोड पर
होली के दौरान लगभग 15 एंबुलेंस शहर के प्रमुख स्थानों-एम्स भोपाल, जेपी अस्पताल, हमीदिया अस्पताल, कोलार, बैरागढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों-में तैनात रहेंगी। जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति में 108 डायल किया जा सकता है। साथ ही 104 हेल्थ हेल्पलाइन सुबह 8 से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगी, जहां नागरिक सामान्य बीमारियों, मानसिक तनाव, मधुमेह और रक्तचाप जैसी समस्याओं पर घर बैठे परामर्श ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें-पुराने भोपाल में सबसे ज्यादा मिलावट, होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 246 सैंपल जांच में
तेज प्रेशर से होगी पानी सप्लाई
होली पर सुबह 5 से 9 बजे तक और दोपहर 12 से 2 बजे तक तेज प्रेशर से पानी सप्लाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों की व्यवस्था भी रहेगी। एक दिन पहले सभी ओवरहेड और संप टैंकों में पानी का भंडारण सुनिश्चित किया गया है, ताकि सप्लाई बाधित न हो।
यह भी पढ़ें-रंगों के पर्व पर थमेगा कारोबार, होली पर भोपाल के सभी प्रमुख बाजार रहेंगे बंद,इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से शांति, संयम और सावधानी के साथ होली मनाने की अपील की है। हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने और केमिकल रंगों के उपयोग पर सख्त नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि रंगों का यह पर्व सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बना रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X