फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   International Yoga Day: Events to be held across the state on Sunday; President Murmu to attend the program in

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रविवार को प्रदेशभर में आयोजन, जबलपुर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

Sat, 20 Jun 2026 07:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 20 Jun 2026 07:01 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी, जबकि विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
International Yoga Day: Events to be held across the state on Sunday; President Murmu to attend the program in
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर से बंगाल के लिए रवाना हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून रविवार को योग के साथ ही मध्य प्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। राज्य शासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जिलेवार  मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह और इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


सीएम ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: सरकारी खर्च घटाने की कवायद तेज, बैठकों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरूरी; बाहर जाने से पहले मंजूरी आवश्यक
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
रीवा- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, खंडवा- मंत्री कुंवर विजय शाह, इंदौर- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सीहोर- मंत्री करण सिंह वर्मा, नरसिंहपुर- मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंडला- मंत्री संपतिया उइके, ग्वालियर- मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुरैना- मंत्री एदल सिंह कंसाना, झाबुआ- मंत्री निर्मला भूरिया, सागर- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, दतिया- मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर- मंत्री नागर सिंह चौहान, शिवपुरी- मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भिंड- मंत्री राकेश शुक्ला, रतलाम- मंत्री चैतन्य काश्यप, भोपाल- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, कटनी- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, अनूपपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, उज्जैन - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, दमोह - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, राजगढ़- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, रायसेन- राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सतना- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, छतरपुर- राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, सिंगरौली- राज्यमंत्री राधा सिंह शामिल होंगे। देवास- सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर- सांसद सुधीर गुप्ता, नर्मदापुरम- सांसद दर्शन सिंह चौधरी, शहडोल- सांसद हिमाद्री सिंह, बालाघाट- सांसद भारती पारधी, सीधी- सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, छिंदवाड़ा- सांसद विवेक बंटी साहू, नीमच- सांसद बंशीलाल गुर्जर, बड़वानी- सांसद गजेंद्र पटेल, मैहर- सांसद गणेश सिंह, बुरहानपुर- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, श्योपुर- सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, बैतूल- विधायक हेमंत खंडेलवाल, मऊगंज- विधायक गिरीश गौतम, पन्ना- विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, टीकमगढ़- विधायक हरिशंकर खटीक, शाजापुर- विधायक अरुण भीमावद, निवाड़ी- विधायक अनिल जैन, विदिशा- विधायक मुकेश टंडन, उमरिया- विधायक मीना सिंह मांडे, अशोकनगर- विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव, गुना- विधायक पन्नालाल शाक्य, डिंडोरी- विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, आगर-मालवा- विधायक माधव सिंह (मधु गेहलोत), खरगोन- विधायक बालकृष्ण पाटीदार, धार- विधायक नीना वर्मा, सिवनी- विधायक दिनेश राय मुनमुन, पांढुर्णा- नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े और हरदा- जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सहाय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


ये भी पढ़ें-  MP: मालवा की बदलेगी तस्वीर, 16 हजार वर्ग KM में फैलेगा विकास, 5 लाख नौकरियां और 6 जिलों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रमुख शहरों में संगीत, नृत्य के कार्यक्रम होंगे
इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख शहरों में संगीत, नृत्य, चित्रकला और मूर्तिकला से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य योग, संगीत और ललित कलाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और कला परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है।
भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय में शाम 7 बजे प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना स्मिता महाजन (पुणे) और शास्त्रीय गायिका प्रदक्षिणा भट्ट (भोपाल) की प्रस्तुति होगी। प्रदेश के विभिन्न कला महाविद्यालयों में चित्रकला और मूर्तिकला पर व्याख्यान, कार्यशालाएं और लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किए जाएंगे।  ग्वालियर में बसंत भार्गव और धार में निधि चोपड़ा चित्रकला की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराएंगे। इंदौर में गुजरात के प्रसिद्ध कलाकार जयंती रबाड़िया अपने अनुभव साझा करेंगे।  जबलपुर में वाराणसी के मूर्तिकार मदनलाल और खंडवा में गिरिजा वायंगणकर मूर्तिकला का लाइव प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed