फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Maulana Izhar, arrested from Bihar's Madhubani, remanded to ATS custody until June 22.

MP: बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार मौलाना इजहार 22 जून तक एटीएस रिमांड पर, बिहार-यूपी एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Thu, 18 Jun 2026 10:09 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मधुबनी Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 18 Jun 2026 10:09 PM IST
सार

बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मौलाना इजहार-उल-हक की रिमांड 22 जून तक बढ़ा दी गई है। एटीएस उससे फंडिंग, पाकिस्तानी संपर्कों और स्लीपर सेल नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के तार कई राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है।

विज्ञापन
MP: Maulana Izhar, arrested from Bihar's Madhubani, remanded to ATS custody until June 22.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मौलाना इजहार-उल-हक को 22 जून तक एटीएस रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार इजहार आतंकी नेटवर्क के लिए फंडिंग की व्यवस्था करता था। उससे बिहार और उत्तर प्रदेश एटीएस की टीमें भी पूछताछ कर रही हैं। वहीं, एमपी एटीएस की एक टीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और देवबंद में उसके संपर्कों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

एटीएस सूत्रों के अनुसार, 56 वर्षीय मौलाना इजहार-उल-हक को 16 जून को बिहार के मधुबनी जिले के नौतोले क्षेत्र से देशविरोधी गतिविधियों और संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। एटीएस की टीम एक निकाह समारोह में मेहमान बनकर पहुंची और मौके पर उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद इजहार को अदालत में पेश किया गया था, जहां पहले उसे 20 जून तक की रिमांड पर भेजा गया था। बाद में जांच एजेंसियों की मांग पर अदालत ने रिमांड अवधि बढ़ाकर 22 जून कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें:  दिग्विजय सिंह की मानहानि याचिका में उमा भारती को जवाब दाखिल करने की मोहलत, जानें अगली तारीख कब?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीपर सेल तैयार करने का आरोप
एटीएस के अनुसार, इजहार पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देश पर देश में स्लीपर सेल तैयार करने के मिशन पर काम कर रहा था। आरोप है कि वह अपने नेटवर्क के जरिए युवाओं तक कट्टरपंथी सामग्री और भड़काऊ भाषण पहुंचाता था। जांच एजेंसियां उससे पाकिस्तानी संपर्कों, अफगानिस्तान के एक संदिग्ध मोबाइल नंबर, जिहादी साहित्य और फंडिंग के स्रोतों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।


कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं नेटवर्क के तार
भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र से पहले गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी फराज से पूछताछ में इजहार को लेकर कई अहम सुराग मिले थे। जांच में सामने आया कि इजहार पढ़ाई के लिए देवबंद गया था, जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी नईम कुरैशी उर्फ अब्दुल्ला से हुई थी।

अब एटीएस इजहार का सामना नईम और शाकिब से भी करा सकती है। जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। एजेंसियों को आशंका है कि इस कथित आतंकी नेटवर्क के तार केवल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed