फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Agriculture Minister Kanshana stated that the government will now procure 60% of the moong (green gra

MP News: मूंग की 25% की जगह अब 60% फसल खरीदेंगे; खाद की ई-टोकन व्यवस्था स्थगित, कृषि मंत्री कंषाना का एलान

Wed, 29 Jul 2026 09:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच प्रदेश सरकार ने खरीदी का दायरा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही मूंग की स्लॉट बुकिंग और खरीदी की तारीख बढ़ाई गई है, जबकि खाद की ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Agriculture Minister Kanshana stated that the government will now procure 60% of the moong (green gra
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करती मंत्रिमंडलीय समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के आंदोलन के बीच उनके प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सदैव किसानों के हित में कार्य करती आई है। हमारे अन्नदाता प्रदेश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि का आधार हैं। किसानों की मेहनत से पैदा होने वाली उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। भारत सरकार ने इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लिए मध्य प्रदेश को 4.52 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया था। भारत सरकार की योजना के तहत राज्य के कुल उत्पादन का अधिकतम 25 प्रतिशत खरीदी किए जाने का प्रावधान है। इसी के आधार पर प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों से उनकी उपज का 25 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लिया गया था। आज किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के बाद किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 25 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्य  जितेंद्र भार्गव ने बताया कि सरकार की हमारी मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मूंग खरीदी कोटा बढ़ाने की मांग पर शिवराज की खरी खरी, बोले- 4.54 लाख टन में से अब तक 62 हजार टन ही खरीदा
विज्ञापन


प्रति एकड़ तीन क्विंटल खरीदी
कृषि मंत्री कंषाना ने बताया कि नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे जिलों में यह मात्रा लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ होगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और सरकार का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  किसानों का प्रदर्शन हुआ उग्र: CM हाउस जाने के लिए तोड़े बैरिकेड्स; सरकार करेगी शाम 7 बजे बात; देखें तस्वीरें

स्लॉट बुकिंग और खरीदी की अवधि बढ़ाई
मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किसान 30 जुलाई के बजाय 10 अगस्त तक स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसी तरह मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त की जा रही है। सरकार प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों को आश्वस्त करती है कि वह सदैव किसानों के हित में उनके साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें-  किसानों का प्रदर्शन हुआ उग्र: CM हाउस जाने के लिए तोड़े बैरिकेड्स; सरकार करेगी शाम 7 बजे बात; देखें तस्वीरें

ई-टोकन व्यवस्था तत्काल स्थगित
कंषाना ने कहा कि खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिससे आने वाले समय में किसानों को सुविधा और लाभ मिलने की उम्मीद है। चूंकि, यह नई व्यवस्था है, इसलिए शुरुआती स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। समिति ई-टोकन व्यवस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का परीक्षण कर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं देगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार तत्काल किए जाएंगे। सुझाव प्राप्त होने और सुधार लागू होने तक ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था स्थगित रहेगी।

ये भी पढ़ें- MP Farmer Protest: गलियां सूनी, बच्चे परेशान... भोपाल में डटे किसानों के गांव में ऐसे हालात

 भोपाल कूच का दूसरा दिन: सुबह से रात तक पुलिस और किसानों में चली की रस्साकशी, रात में आंदोलन खत्म 
- बुधवार सुबह 10:30 बजे किसानों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।
- सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री ने किसानों से बातचीत के लिए तीन सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति बनाने का एलान किया। 
- दोपहर 1 बजे- किसानों और पुलिस के बीच होशंगाबाद रोड पर बैरिकेडिंग पार करने को लेकर झड़प। 
- शाम 4 बजे- किसान बैरिकेडिंग तोड़ बसों पर चढ़े, आगे वीर सावरकर पुल पर लगे बैरिकेड भी कर सीएम आवास की तरफ बढ़े। 
- शाम 4.30 बजे- सरकार की तरफ से गठित समिति ने किसान प्रतिनिधिमंडल को शाम 6.30 बजे चर्चा का समय दिया। 
- शाम 5 बजे- किसानों का कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पानी की बॉटल दी। 
- शाम 5.20 बजे- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बसे खड़ी कर गेट को बंद किया। 
- शाम 5.29 बजे- किसान शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास के बाहर 
- शाम 6 बजे- किसान रोशनपुरा चौराहे पहुंचे और डेरा डाला। 
- शाम 6.30 बजे- किसान प्रतिनिधिमंडल और सरकार की तरफ से गठित समिति के बीच चर्चा शुरू हुई। 
- रात 9 बजे- किसानों और सरकार के बीच नहीं बनी बात। 
- रात 9.30 बजे- कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने सरकार की तरफ से लिए फैसले पर बयान जारी किया। 
- रात 11.30 बजे किसानों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैठक के बाद आंदोलन स्थगित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed