सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Allegations of GST Evasion in MP—Case Involving the Sale of Untaxed Goods Sourced from Outside the St

MP News: MP में GST चोरी का आरोप, बाहर से बिना टैक्स का माल खपाने का मामला, उमंग सिंघार ने केंद्र को लिखा पत्र

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 16 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में जीएसटी चोरी नेटवर्क को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अन्य राज्यों से बिना टैक्स चुकाए माल प्रदेश में खपाया जा रहा है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय स्तर पर जांच की मांग की है।

MP News: Allegations of GST Evasion in MP—Case Involving the Sale of Untaxed Goods Sourced from Outside the St
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में जीएसटी चोरी नेटवर्क को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से बिना टैक्स चुकाए भारी मात्रा में माल मध्यप्रदेश के बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिंघार का दावा है कि निर्माण सामग्री, आयरन और मसालों समेत कई तरह का सामान संगठित सिंडिकेट के जरिए प्रदेश में लाया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के चलते केंद्र और राज्य सरकार को हर साल हजारों करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
Trending Videos


फर्जी दस्तावेजों से हो रहा माल का परिवहन
नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक कई ट्रकों में माल तो भरा होता है, लेकिन उसके लिए बनाए गए ई-वे बिल या तो फर्जी होते हैं या उनमें हेरफेर किया जाता है। कई मामलों में माल की वास्तविक कीमत और मात्रा को कम दिखाकर अंडर-इनवॉइसिंग की जा रही है, ताकि टैक्स की रकम कम देनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर से बाजार तक सक्रिय नेटवर्क
सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य की सीमाओं से लेकर जिलों तक बिचौलियों और ट्रांसपोर्टरों का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है, जो बिना टैक्स चुकाए माल को सुरक्षित तरीके से बाजार तक पहुंचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-ऑडिट में धांधली की आशंका; लोकायुक्त की कार्रवाई से मामला फिर चर्चा में

केंद्रीय स्तर पर जांच की मांग
इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए सिंघार ने केंद्र से केंद्रीय एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस नेटवर्क से जुड़े कई पुख्ता इनपुट हैं, जिनकी जांच कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-नाले से गैस निकालने उतरे कांग्रेसी, LPG संकट पर अनोखा प्रदर्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बनानी पड़ी चाय


कई अधिकारियों को भेजी शिकायत की कॉपी
नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र की प्रतियां केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री और राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेजी हैं, ताकि मामले पर जल्द कार्रवाई हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed