सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narela voters' counter affidavit to the Election Commission, raising questions on Digvijay Singh's co

MP News: दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हिंदू मतदाताओं को निशाना बनाकर परेशान करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 16 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी भोपाल के नरेला क्षेत्र के मतदाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की शिकायत को गलत बताते हुए निर्वाचन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जांच में सभी मतदाता सही पाए गए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

MP News: Narela voters' counter affidavit to the Election Commission, raising questions on Digvijay Singh's co
भोपाल में एमपी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के नरेला क्षेत्र से जुड़े मतदाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की शिकायत पर आपत्ति जताई है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मतदाताओं के खिलाफ की गई शिकायत गलत है और इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि नरेला क्षेत्र की रतन कॉलोनी के एक घर में 30 मतदाताओं के रहने संबंधी जो शिकायत की गई थी, उसकी जांच रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ स्तर पर पहले ही की जा चुकी है। जांच में सभी मतदाता सही पाए गए थे।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भाेपाल ननि के सॉफ्टवेयर पर उठे सवाल: ऑडिट में धांधली की आशंका; लोकायुक्त की कार्रवाई से मामला फिर चर्चा में
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर एफिडेविट भी सौंपे
प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी को संबंधित रहवासी मतदाताओं के काउंटर एफिडेविट भी सौंपे। इनमें मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव  शामिल हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद उनसे दबाव बनाकर एफिडेविट पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया

7 मार्च को की गई थी शिकायत
जानकारी के अनुसार 7 मार्च को Digvijaya Singh और Manoj Shukla ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए नरेला क्षेत्र की रतन कॉलोनी में एक ही मकान में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मुद्दा उठाया था।

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिर 18-19 मार्च को बारिश के आसार

प्रतिनिधिमंडल का आरोप
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से धमकाकर हस्ताक्षर करवाए गए थे और इस आधार पर शिकायत की गई। उनका कहना है कि एसडीएम स्तर पर हुई जांच में भी शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed