पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Betul may get Municipal Corporation status; preparations underway to include 26 Gram Panchayats withi

MP News: बैतूल को मिल सकता है नगर निगम का दर्जा, 26 ग्राम पंचायतों को शहरी सीमा में शामिल करने की तैयारी

Tue, 30 Jun 2026 05:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 30 Jun 2026 05:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अगले नगरीय निकाय चुनाव से पहले बैतूल को नगर निगम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 26 ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रशासनिक अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Betul may get Municipal Corporation status; preparations underway to include 26 Gram Panchayats withi
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव से पहले बैतूल को नगर निगम बनाने की कवायद तेज हो गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम के गठन से जुड़ी प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बैतूल शहर से लगी 26 ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित नगर निगम सीमा में शामिल करने की संभावना पर प्रशासनिक स्तर पर अध्ययन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन प्रस्तावित क्षेत्रों की जनसंख्या, राजस्व, कर्मचारियों और अन्य आवश्यक पहलुओं का आंकलन कर रहा है। कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार नगर निगम गठन को लेकर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश पुलिस का हाईटेक प्लान, अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


पंचायत कर्मचारियों का तैयार किया गया विवरण
नगर निगम गठन की प्रक्रिया के तहत जनपद पंचायत बैतूल ने प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों का ब्योरा तैयार किया है। इसमें पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी एकत्र की गई है। यह रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

जनप्रतिनिधियों के साथ भी हुई चर्चा
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस विषय पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच प्रारंभिक स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों की सीमा, आबादी और अन्य मापदंडों की जांच का काम तेज कर दिया गया है।

इन 26 पंचायतों को किया गया प्रस्तावित
प्रस्तावित नगर निगम सीमा में कढ़ाई, दनोरा (भद्र), बड़ोरा, आरूल, बाजपुर, भैंसदेही, खेड़ली, मरामझिरी, टेमनी, जामठी, खेड़ला, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़, महदगांव, भड़ूस, कुम्हारटेक, भोगीतेड़ा, रोढ़ा, सूरगांव, भरकावाड़ी, खंडारा, मलकापुर, मिलानपुर, बयावाड़ी, ढोड़वाड़ा और खड़ला ग्राम पंचायतों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें- MP Monsoon Session 2026: मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता समेत 11 विधेयक ला सकती है मोहन सरकार

आबादी और अन्य मानकों की होगी जांच
नगर निगम का दर्जा देने से पहले सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि प्रस्तावित क्षेत्र नगर निगम के लिए तय जनसंख्या और अन्य प्रशासनिक मानकों को पूरा करता है या नहीं। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। यदि सरकार मंजूरी देती है, तो प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद लागू किया जाएगा। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल करते हुए मतदाता सूची और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

अगले निकाय चुनाव से पहले हो सकता है फैसला
यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी होती है तो वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले बैतूल को नया नगर निगम बनाया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर अगले कुछ महीनों में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में बढ़ सकती है नगर निगमों की संख्या
वर्तमान में मध्य प्रदेश में 16 नगर निगम हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, रतलाम, मुरैना, कटनी, देवास, खंडवा और बुरहानपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही विदिशा को नगर निगम बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अब बैतूल का नाम भी इस सूची में जुड़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed