{"_id":"6a360e3a84b241db950a12e5","slug":"mp-news-bhopal-embraces-yoga-the-message-of-a-healthy-india-resonated-from-bada-talab-to-tt-nagar-stadium-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल हुआ योगमय, बड़ा तालाब से टीटी नगर स्टेडियम तक गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल हुआ योगमय, बड़ा तालाब से टीटी नगर स्टेडियम तक गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश
Sat, 20 Jun 2026 09:21 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:21 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में आयोजित योग कार्यक्रमों में हजारों युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मंत्री विश्वास सारंग ने योगाभ्यास कर नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
योगाभ्यास के दौरान की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बड़ा तालाब के बोट क्लब से लेकर टीटी नगर स्टेडियम तक आयोजित योग कार्यक्रमों में हजारों युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने योगाभ्यास कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।
ये भी पढ़ें- मालवा को मिलेगी विकास कीसौगात: 42 हजार परिवारों को आवास मंजूरी और इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का भूमि-पूजन कल
इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राकृतिक वातावरण के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर फिट और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 192 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: नगरीय निकाय कर्मचारियों को बड़ी राहत: सेवाकाल में मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख तक अनुग्रह अनुदान
उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त व्यक्तित्व के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। भोपाल के युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी स्वास्थ्य, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के प्रति सजग है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने पूरे शहर को योगमय वातावरण में रंग दिया और स्वस्थ भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।