{"_id":"693ab4714da7b342db0e16bc","slug":"mp-news-brahmin-community-of-madhya-pradesh-united-against-ias-santosh-verma-preparing-for-three-day-agitati-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश का ब्राह्मण समाज आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एकजुट, तीन दिवसीय आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश का ब्राह्मण समाज आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एकजुट, तीन दिवसीय आंदोलन की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ तीन दिवसीय आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन 12 से 14 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें अंतिम दिन मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएएस संतोष वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों के बाद ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज होकर 65 ब्राह्मण संगठन अब एक मंच पर आ गए हैं और उन्होंने ‘ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा’ के तहत तीन दिवसीय आंदोलन करने का फैसला किया है। यह आंदोलन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। इसमें आखिरी दिन मुख्यमंत्री निवास के घेराव की योजना है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: हमीदिया अस्पताल परिसर में कचरे में मिले दो नवजातों के अधजले शव, मचा हड़कंप
ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना समाज में गहरी नाराजगी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक वर्ग या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और समाज के मूल्यों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार की निष्क्रियता से जनता में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोर्चा हर संभव तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन सुनिश्चित करेगा और इसका उद्देश्य केवल न्याय और सम्मान की मांग करना है। ब्राह्मण समाज ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए है। मोर्चा अन्य समुदायों और समाजों से भी इस आंदोलन में समर्थन की उम्मीद कर रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
तीन दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा
12 दिसंबर: दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन में पुजारियों के नेतृत्व में शंखनाद किया जाएगा। शाम को महाराणा प्रताप नगर में सभा का आयोजन होगा, जिसमें ब्राह्मण समाज अन्य समुदायों से सहयोग की अपील करेगा।
13 दिसंबर: घर-घर और फोन के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें 14 दिसंबर के मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
14 दिसंबर: दोपहर 12 बजे रोशनपुरा से मुख्यमंत्री निवास तक कूच किया जाएगा और घेराव किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X