{"_id":"6a53ac1e191ae2423d081635","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-attacked-congress-in-bhind-also-raised-questions-on-jitu-patwari-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'उन्होंने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौढ़ी नहीं दी, अब सवाल उठा रहे', सीएम का कांग्रेस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'उन्होंने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौढ़ी नहीं दी, अब सवाल उठा रहे', सीएम का कांग्रेस पर हमला
Sun, 12 Jul 2026 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:31 PM IST
सार
भिंड में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए कांग्रेस और जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, यूसीसी लागू करने, किसानों, रोजगार, विकास और धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब हम बात करते हैं तो कांग्रेसियों की छाती पर सांप लोट जाते हैं। वो हाय रे-हाय रे चिल्लाने लगते हैं। उनको हमारे देवी-देवताओं में भी वोट का नफा-नुकसान दिखाई देता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वो इन रुपयों से शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को डूब मरना चाहिए। ये माता-बहनों का अपमान है। हमारे यहां माताओं-बहनों को इस नजर से देखा भी नहीं जाता, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत सदैव इसी भावना की रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी।
ये बात सीएम मोहन यादव ने भिंड में कही। बता दें कि सीएम यादव ने भिंड से लाडली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी की। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। कांग्रेस का वो जमाना गया, जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डाला करते थे। आज हमारी बहन-बेटियां निर्भीकता से स्कूल-कॉलेज जा रही हैं, ये बदलते दौर का प्रदेश है। हमारी बहनें सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वो इन रुपयों से शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को डूब मरना चाहिए। ये माता-बहनों का अपमान है। ये हमारी देवी संस्कृति का अपमान है। हमारे यहां माताओं-बहनों को इस नजर से देखा भी नहीं जाता, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत सदैव इसी भावना की रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। एक हजार रुपये से शुरू होने वाली योजना आज 1500 रुपये तक पहुंच गई है। जबसे यह योजना शुरू हुई है, तब से 51 हजार करोड़ की राशि बहनों के खातों में डाल चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को भेजे 1835 करोड़, भिंड को 322 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
पैसे का महत्व बहनों से पूछें कांग्रेसी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के परिवार ने गरीबी नहीं देखी, बहनों के कष्ट में वो कभी शामिल नहीं हुए। किसी लाड़ली बहना के परिवार में जाकर कांग्रेसी पूछें कि पैसे का क्या महत्व होता है। 100 रुपये का भी क्या महत्व होता है ये हमारी बहनों से पूछो। माताएं-बहनें तो घरों के लिए दुर्गा-सरस्वती-लक्ष्मी होती हैं। बच्चे मां के हिस्से का भी खाना खा जाते हैं, इस पर भी मां को खुशी होती है और उसकी आत्मा आशीर्वाद देती है। माताएं-बहनें हमारे घर की शोभा हैं। ये घर की रीढ़ होती हैं। उनके बगैर घर सीमेंट-कांक्रीट का जंगल हो जाएगा। हमारे कन्हैया भी जब तक राधा नहीं बोलो, श्री राम जब तक सीता न बोलो, महादेव जब तक पार्वती न बोलो, तब तक आशीर्वाद नहीं देते। इसलिए हमने कई बार कहा है कि लाड़ली बहनों के लिए जो बन पड़ेगा, वो सब करेंगे।
सबके लिए कानून एक सा होना चाहिए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय आ रहा है जब कांग्रेस की धरती डोल रही है। देश का भूगोल बदल रहा है। कुछ समय पहले कांग्रेसियों ने, 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' कहने वाली कांग्रेस की बड़ी नेता ने लोकसभा में बहनों की आशा की कुठाराघात किया। जब लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण का मामला आया तो उस बड़ी नेता और पप्पू भैया ने विरोधी दलों को मिलाकर बहनों के हक पर डाका डाला। उन्होंने कहा कि स्प्रिंग को जितना दबाओगे वह छोड़ते ही उतनी ताकत से उछलती है। उनके कर्मों की वजह से हमें बंगाल-असम में आशीर्वाद मिला। बीजेपी-एनडीए की ताकत बढ़ती गई। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम सांदीपनि विद्यालयों की सौगात देने जा रहे हैं। भारत में एक देश-एक विधान-एक प्रधान-एक राष्ट्रगान होना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम-ईसाई का कानून अलग-अलग नहीं हो सकता। किसी को दो-तीन-चार शादियों का हक न हो। उन्होंने कहा कि इसी महीने समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। मध्यप्रदेश उन बड़े राज्यों में से होगा, जिसका कानून सबको समानता का अधिकार देगा। इसमें मुस्लिम बहनों की भी जिंदगी बेहतर होगी। हमारी समिति पूरे प्रदेश में घूमी। उसके पास यूसीसी के लिए दस लाख से ज्यादा सुझाव आए। इन सुझावों में मुस्लिम बहनों के भी सुझाव आए। उन्होंने कहा कि भैया ये कानून जल्दी लागू करो। इस कानून से हमारी जिंदगी सुरक्षित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कि उन्होंने तीन तलाक का कानून भी समाप्त कराया।
सभी वर्गों का विकास कर रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार आई है, हमने किसानों से अन्न खरीदा। कांग्रेस के शासनकाल में 55 साल में गेहूं का भाव 400 रुपये भी नहीं बढ़ा। जबकि, हमारी सरकार के कार्यकाल में हम गेहूं 2625 रुपये क्विंटल खरीद रहे हैं। आप गौशाला संचालित करेंगे, तो सरकार आपकी सहायता करेगी। हम दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर-1 बनाएंगे। कांग्रेस के शासनकाल में सरकारी बसें बंद हो गई थीं, लेकिन हमारी सरकार इसी महीने इसे दोबारा शुरू कर रही है। गुना में दो हजार करोड़ का सीमेंट प्लांट, ढाई हजार करोड़ का प्लांट शिवपुरी में। यहां से मिसाइल जाएगी और पाकिस्तान का कोई कोना नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सब वर्गों के लिए काम कर रही है। मध्यप्रदेश देश में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। राज्य में वृंदावन गांव और गीता भवन बनाए जाएंगे। कांग्रेस को यह बात भी समझ नहीं आ रही। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मेहमानों को गीता भेंट करते हैं। जहां-जहां श्रीराम-श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां तीर्थ स्थान बनाने वाले हैं।