सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: DGP issues order banning police leave in view of religious festivals

MP News: त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। अब केवल जरूरी हालात में ही अधिकारियों की अनुमति से अवकाश मिल सकेगा।

MP News: DGP issues order banning police leave in view of religious festivals
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश (छुट्टियों) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में आने वाले समय में प्रमुख धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश अगले आदेश तक निरस्त कर दिए गए हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश की जरूरत होती है, तो संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए छुट्टी स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं, वरिष्ठ स्तर के मामलों में अवकाश पुलिस महानिदेशक (DGP) की अनुमति से ही मंजूर होगा।

ये भी पढ़ें-  Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

सभी इकाइयों को निर्देश
यह आदेश विशेष शाखा, जोनल आईजी, पुलिस कमिश्नर भोपाल-इंदौर, जिला पुलिस अधीक्षकों और रेल पुलिस सहित सभी इकाइयों को भेजा गया है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान रूप से इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस मुख्यालय के आदेश से साफ है कि त्योहारों के दौरान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- MP News: सीनियर IPS राजाबाबू सिंह ने बताया जान को खतरा, घर के बाहर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed