सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Minister Deepak Joshi files complaint regarding social media harassment; cyber investigation l

MP  News:  पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सोशल मीडिया उत्पीड़न की शिकायत की, साइबर जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 16 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने सोशल मीडिया पर कथित बदनाम करने के अभियान को लेकर पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आपत्तिजनक टिप्पणियां, तस्वीरों के दुरुपयोग और निजी जीवन से जुड़ी भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप लगाए गए हैं।

MP News: Former Minister Deepak Joshi files complaint regarding social media harassment; cyber investigation l
पूर्व मंत्री दीपक जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर छवि धूमिल करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत पुलिस और साइबर क्राइम शाखा से की है। दोनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा है। दीपक जोशी का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कुछ व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें प्रसारित करने तथा भ्रामक जानकारी फैलाने की धमकियां भी दी जा रही हैं।



ये भी पढ़ें-  स्कूल खुल गए शिक्षक सड़क पर: नियुक्ति के इंतजार में DPI के बाहर बैठे चयनित अभ्यर्थी, 1,895 स्कूल बिना गुरुजी
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी राज सक्सेना ने भी अलग से शाहपुरा थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और समूह उनके वैवाहिक जीवन से जुड़ी गलत जानकारियां साझा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग स्वयं को दीपक जोशी की पत्नी बताकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और निजी जीवन से जुड़ी सामग्री प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कुछ व्हाट्सएप और फेसबुक समूहों का भी उल्लेख किया गया है, जिनके माध्यम से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने की बात कही गई है। पूर्व मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम शाखा और स्थानीय पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 24,200 करोड़ रुपये की सौगात, इंदौर मेट्रो से लेकर स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को मिली मंजूरी

बता दें कि दीपक जोशी और उनकी पूर्व पत्नी नम्रता जोशी के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी प्रक्रियाएं सामने आती रही हैं। बाद में दीपक जोशी ने पल्लवी राज सक्सेना से विवाह किया था। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती रही हैं। पुलिस और साइबर सेल ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबरों और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed