फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Launching the 'Jan-Vishwas' (Public Trust) campaign from Chhindwara, the CM sounded the bugle to brea

MP News: छिंदवाड़ा से जनविश्वास का आगाज कर कांग्रेस के बचे खुचे गढ़ को भेदने का सीएम ने किया शंखनाद

Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से जनविश्वास अभियान-2026 की शुरुआत की। प्रशासनिक पहल के साथ इस अभियान को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा लोकसभा की जीत के बाद अब विधानसभा और अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में छिंदवाड़ा में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

विज्ञापन
MP News: Launching the 'Jan-Vishwas' (Public Trust) campaign from Chhindwara, the CM sounded the bugle to brea
छिंदवाड़ा से जनविश्वास अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार से जनविश्वास अभियान-2026 की शुरुआत छिंदवाड़ा से की। सरकार के लिए यह अभियान भले ही प्रशासनिक स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान, उन तक पहुंचाने और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने की पहल हो, लेकिन छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत ने इसके राजनीतिक मायने भी बढ़ा दिए हैं। लंबे समय तक कमलनाथ का मजबूत गढ़ रहे छिंदवाड़ा में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में पहली बार बड़ी सेंध लगाई, लेकिन विधानसभा के समीकरण अभी भी कांग्रेस के पक्ष में हैं। ऐसे में जनविश्वास अभियान के जरिए भाजपा के सामने लोकसभा की जीत को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने की चुनौती भी होगी। साथ ही इसे अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी से मिले वीडी शर्मा, खजुराहो के विकास पर चर्चा; बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें तेज
विज्ञापन


लोकसभा में बदला समीकरण
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट लंबे समय तक पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके परिवार की राजनीतिक पहचान रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ को बड़ा झटका दिया है। भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को चुनाव हराया। इसके बाद छिंदवाड़ा में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री का ताजा प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान इसी जिले से शुरू करना इस बदले राजनीतिक समीकरण को और अहम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: निवेशकों की जरूरत से लेकर कर्मचारियों की सुविधाओं तक, मंडीदीप के विकास पर ACS मंडलोई का फोकस


सात में से छह विस सीटें अब भी कांग्रेस के पास
लोकसभा में भाजपा की जीत के बावजूद विधानसभा स्तर पर तस्वीर अलग है। पांढुर्ना के अलग जिला बनने के बाद उसकी दो और छिंदवाड़ा जिले की पांच विधानसभा सीटों में चार पर कांग्रेस का कब्जा है। छिंदवाड़ा विधानसभा से कमलनाथ, चौरई से सुजीत चौधरी, जुन्नारदेव से सुनील उईके, परासिया से सोहन वाल्मीकि और पांढुर्ना से निलेश उईके और सौंसर से विजय चौरे कांग्रेस के विधायक हैं। अमरवाड़ा सीट का समीकरण जरूर बदला है। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हुए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। हालांकि, इस उपचुनाव में उनकी जीत का अंतर पहले की तुलना में कम रहा। यानी भाजपा ने एक सीट अपने खाते में जरूर जोड़ी, लेकिन जिले की विधानसभा राजनीति में कांग्रेस की पकड़ अभी भी मजबूत है। 

ये भी पढ़ें- MP News: जनविश्वास का पहला दिन, एक्शन मोड में CM मोहन; शिकायतें सुनीं, CMHO-तहसीलदार समेत 3 अफसर सस्पेंड

नगर निगम के चुनाव अगले साल 
प्रदेश में 2027 में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर का चुनाव कांग्रेस के विक्रम अहाके जीते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। यानी इस बार नगरीय निकाय चुनाव में असल परीक्षा होगी कि छिंदवाड़ा में भाजपा ने कांग्रेस का किला ढहाया है या फिर अभी भी उसका दबदबा कायम है? 

ये भी पढ़ें-  MP News: जनविश्वास या परफॉर्मेंस टेस्ट? आज से अफसरों की फील्ड में हाजिरी, हर जिले का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

अब जनता के बीच सरकार की परीक्षा
जनविश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी जनता के बीच पहुंचेंगे। योजनाओं की प्रगति, सरकारी सेवाओं और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा होगी। जिलों के प्रदर्शन की ऑनलाइन मॉनीटरिंग और रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि  सरकार को प्रशासनिक स्तर पर जनता का भरोसा जीतना है और राजनीतिक स्तर पर लोकसभा की सफलता को विधानसभा और नगरीय निकाय तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed