{"_id":"6a073d6cceaa46ad880415d1","slug":"mp-news-madhya-pradesh-becomes-the-leading-state-in-the-country-in-the-pm-housing-scheme-urban-more-than-1-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, 10 लाख से ज्यादा घर स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, 10 लाख से ज्यादा घर स्वीकृत
Fri, 15 May 2026 09:06 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 15 May 2026 09:06 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने देशभर में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं, जबकि 98 प्रतिशत से ज्यादा आवासों की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने देशभर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ प्रदेश लगातार बेहतर काम कर रहा है और इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मानजनक जीवन देना है।
ये भी पढ़ें- MP: रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज गिरीवाला व बेटे पर दहेज हत्या का मामला दर्ज, परिजनों के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई
मध्यप्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवासों की ग्राउंडिंग में मध्यप्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 98.04 प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्यप्रणाली और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर पात्र हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है। योजना के जरिए हजारों परिवारों को सुरक्षित और पक्का घर मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले का सीएम यादव ने किया स्वागत, बोले-सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का क्षण
प्रदेश में आवास निर्माण को गति मिली है
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के शहरी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों को घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन यापन कर सकें। विभाग के अनुसार, योजना के प्रभावी संचालन से प्रदेश में आवास निर्माण को गति मिली है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार ने भविष्य में भी योजना के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन को जारी रखने की बात कही है।