फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Major administrative reshuffle in MP; 29 IAS officers transferred; Bhopal and Rewa divisions get new

MP News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS के तबादले, कर्मवीर भोपाल के नए आयुक्त, आलोक सिंह को सीएमओ से हटाया

Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में भोपाल और रीवा संभाग के आयुक्त बदले गए हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कर्मवीर शर्मा को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
MP News: Major administrative reshuffle in MP; 29 IAS officers transferred; Bhopal and Rewa divisions get new
आईएएस कर्मवीर शर्मा, संजीव सिंह और विवेक पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 29 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, संभागायुक्त और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह शीलेंद्र सिंह को रीवा का नया संभागायुक्त बनाया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 'महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पार', यूसीसी विधेयक को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत
विज्ञापन


गुप्ता जेल और पोरवाल खनिज साधन विभाग के पीएस
आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में सचिव आईएएस मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि वे राजस्व मंडल के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के प्रमख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उनके पास पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।  वहीं, विवेक कुमार पोरवाल को राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट: भोपाल समेत 5 शहरों के स्टेशनों पर विशेष इंतजाम, 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण का सचिव बनाया 
संजीव सिंह को भोपाल संभागायुक्त से हटाकर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। रीवा संभागायुक्त बाबू सिंह जामोद को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है। दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानांतरित कर आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव तथा खनिज साधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का दायित्व सौंपा गया है। पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक तथा सचिव वाणिज्यक कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अमित तोमर को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।  

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द दोनों ट्रैक पर शुरू होगा संचालन

सतेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण आयुक्त
वहीं, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह संचालक, एवं प्रबंध संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद सतेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त तथा अनुसूचित जाति विकास आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। नेहा मारव्या सिंह को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं का संचालक बनाया गया है। वहीं, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के आयुक्त सह संचालक कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में फिर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जनवरी 2027 के आयोजन की तैयारी शुरू

दिनेश श्रीवास्तव निर्वाचन आयोग में ओएसडी
नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सचिव शीलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। कोष एवं लेखा के आयुक्त भास्कर लक्षकार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में विशेष कर्तव्यस्थ सह संचालक तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिनेश श्रीवास्तव को राज्य निर्वाचन आयोग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह सचिव बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिनों के दौरे पर मध्यप्रदेश आएंगी; तैयारियां अंतिम चरण में

मारव्या को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय योजनाएं बनाया
इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के आयुक्त सौरभ कमार सुमन को आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव नेहा मारव्या सिंह को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


ये भी पढ़ें- Twisha Case Update: त्विषा शर्मा केस में फिर बढ़ी समर्थ और गिरिबाला की रिमांड, CBI ने की ये मांग

मनोज पुष्प स्वास्थ्य विभाग के संचालक की जिम्मेदारी
पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश के विशेष कर्तव्यस्थ सह आयुक्त संह पंजीयक मनोज पुष्प को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालक तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। माध्यक शिक्षा मंडल इंदौर में संभागीय सचिव प्रीति जैन को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग में अपर सचिव रोहित सिंह को पाठ्य पुस्तक निगम भोपाल में प्रबंध संचालक तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

ये भी पढ़ें- MP News: चार दिन के दौरे पर एमपी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो जाएंगी

हर्षिका सिंह को संचालक बजट बनाया
इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह को संचालक बजट बनाया गया है।  खनिज साधन विभाग में अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस को कोष एवं लेखा का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त तथा वित्त विभाग में पदेन अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े को ऊर्जा विभाग में अपर सचिव और अमर बहादुर सिंह को अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग पदस्थ किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: खिलाड़ियों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता फिर खुला

रानी बाटड श्रम विभाग में उप सचिव बनीं
सागर संभाग में (राजस्व) अपर आयुक्त पवन कुमार जैन को सहकारिता विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, सहकारिता विभाग में उप सचिव रानी बाटड को श्रम विभाग में उप सचिव तथा भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल के सचिव एवं कल्याण आयुक्त मध्य प्रदेश असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

अरविंद कुमार शाह आयुष्मान के सीईओ 
वहीं, पाठ्य पुस्तक निगम में महाबंधक विनय निम को मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। साथ ही संयुक्त आयुक्त  (लिटिगेशन एवं समन्वय) इंदौर शैली कनाश को इंदौर माध्यमिक शिक्षा मंडल में संभागीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिक निगम जबलपुर में अपर आयुक्त अरविंद कुमार शाह को आयुष्मान भारत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 
 
अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे 
सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी हैं। अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और एप्को महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुलशन बामरा को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
नई पदस्थापनाओं के बाद अशोक वर्णवाल, मनीष सिंह, मनु श्रीवास्तव और अरविंद कुमार दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



 



 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed