फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP seeks quota hike; Shivraj says 4.54 lakh tonnes approved, but only 62,000 metric tonnes procured s

MP News: मूंग खरीदी कोटा बढ़ाने की मांग पर शिवराज की खरी खरी,बोले-4.54 लाख टन में से अब तक 62 हजार टन ही खरीदा

Wed, 29 Jul 2026 08:49 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र से मांग के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजकर मौजूदा स्वीकृति की स्थिति स्पष्ट कर दी। राज्य ने 4.54 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 8.06 लाख टन करने की मांग की है, जबकि केंद्र ने फिलहाल 4.54 लाख टन की मंजूरी और PM-AASHA की निर्धारित सीमा का हवाला दिया है। सरकारों के बीच पत्राचार चल रहा है, लेकिन इस पूरी कवायद के बीच किसान सड़क पर उतरकर शत-प्रतिशत मूंग एमएसपी पर खरीदी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: MP seeks quota hike; Shivraj says 4.54 lakh tonnes approved, but only 62,000 metric tonnes procured s
शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री  मोहन यादव को पत्र भेजकर केंद्र की स्थिति स्पष्ट की है। बुधवार को भेजे पत्र में चौहान ने बताया कि PM-AASHA योजना के तहत देशभर में मूंग खरीदी के लिए 5 लाख 23 हजार 243 मीट्रिक टन की मात्रा स्वीकृत है। इसमें मध्यप्रदेश को 4 लाख 54 हजार 580 मीट्रिक टन की मंजूरी मिली है, जो कुल स्वीकृति का करीब 87 प्रतिशत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Live
विज्ञापन

 Bhopal Farmers Protest Live: शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र; कहा-मूंग खरीद जारी रखे एमपी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश ने मांगा है 8.06 लाख टन का लक्ष्य
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार से मध्यप्रदेश के लिए मूंग खरीदी की स्वीकृत मात्रा 4.54 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने PM-AASHA के दिशा-निर्देशों और मध्यप्रदेश को मिली मंजूरी का उल्लेख किया है।

ये भी पढ़ें-  किसानों का प्रदर्शन हुआ उग्र: CM हाउस जाने के लिए तोड़े बैरिकेड्स; सरकार करेगी शाम 7 बजे बात; देखें तस्वीरें

25 प्रतिशत की सीमा का दिया हवाला
चौहान ने पत्र में बताया कि PM-AASHA योजना के तहत किसानों से उपज खरीदने के लिए राज्यों को केंद्रीय नोडल एजेंसियों द्वारा राज्य उत्पादन के 25 प्रतिशत तक की सीमा में खरीदी की अनुमति दी जाती है। इससे अधिक खरीदी की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर प्रक्रिया और निर्णय लिया जाता है। पत्र के मुताबिक, चालू वर्ष में मध्यप्रदेश को 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की अनुमति दी गई है। पिछले वर्षों में यह मात्रा 2021-22 में 2,75,645 टन, 2022-23 में 2,75,645 टन, 2023-24 में 3,30,768 टन और 2024-25 में 4,19,692 टन रही थी। 2025-26 में इसे बढ़ाकर 4,54,580 मीट्रिक टन किया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया में अब घर-घर दस्तक; दोनों दलों के जातीय समीकरण और बूथ मैनेजमेंट की परीक्षा, कल मतदान

अब तक करीब 60 हजार टन खरीदी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 29 जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश में करीब 60 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीदी हो चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मूंग खरीदी को सुचारु रूप से संचालित करने का अनुरोध किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed