फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Minister Shivraj says officials should not undermine the government's intent; they must work in

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगाने का काम न करें, जनता के हित में करे

Sun, 21 Jun 2026 06:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 21 Jun 2026 06:07 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-कल्याण शिविर में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित न किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर गरीब को आवास और किसानों को खरीफ सीजन में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Union Minister Shivraj says officials should not undermine the government's intent; they must work in
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के इछावर और भैरूंदा में आयोजित जन-कल्याण शिविरों में शामिल होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे सरकार की मंशा पर पलीता लगाने का काम न करें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन



शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन-कल्याण शिविर केवल औपचारिकता निभाने या नेताओं के स्वागत-सत्कार के लिए नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवेदन छोटी-छोटी कमियों के आधार पर निरस्त न किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम मोहन यादव बोले- योग स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गरीब को मिलेगा पक्का आवास 
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में हजारों आवेदनों का सर्वे पूरा हो चुका है और पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खाद वितरण से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें-  MP News:  गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

1 जुलाई से विकसित भारत-जी राम जी की शुरुआत 
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 36 गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जुलाई से शुरू होने वाली विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी, जिसमें विकास कार्यों की प्राथमिकता ग्राम सभा और पंचायतें तय करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed