फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ‘Vijay Seva Nyas’ to shoulder the responsibility for the education of 59 destitute children; Hemant K

MP News: 59 बेसहारा बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाएगा ‘विजय सेवा न्यास’, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी फीस की राशि

Fri, 19 Jun 2026 10:27 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 19 Jun 2026 10:27 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में 42 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों की स्कूल फीस और शैक्षणिक सहायता प्रदान की। विजय सेवा न्यास इन बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास और भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी भी निभा रहा है।

विज्ञापन
MP News: ‘Vijay Seva Nyas’ to shoulder the responsibility for the education of 59 destitute children; Hemant K
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल के रामकृष्ण बगिया में आयोजित कार्यक्रम में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए 42 बेसहारा परिवारों के 59 बच्चों की स्कूल फीस की राशि संबंधित विद्यालयों के संचालकों और प्राचार्यों को सौंपी। कार्यक्रम का आयोजन विजय सेवा न्यास द्वारा किया गया था, जो वर्षों से जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के लिए दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई। वहीं, बच्चों की देखभाल कर रहे अभिभावकों को 20-20 हजार रुपये और शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन को संबल देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा में CM बोले-गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बनाएं 'गिफ्ट सिटी'
विज्ञापन


शिक्षा ही नहीं, समग्र विकास की भी जिम्मेदारी
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व सांसद और पिता स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में संचालित विजय सेवा न्यास केवल बच्चों की पढ़ाई का खर्च ही नहीं उठा रहा, बल्कि उनके समग्र विकास की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना न्यास का प्रमुख उद्देश्य है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में भी आवश्यक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विजय खंडेलवाल ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया था और आज उनका परिवार उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वन विभाग की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री यादव बोले- टाइगर स्ट्राइक फोर्स की तर्ज पर बनेगी नई टास्क फोर्स

बेसहारा को सहारा अभियान बना उम्मीद की किरण
खंडेलवाल ने बताया कि विजय सेवा न्यास के बेसहारा को सहारा प्रकल्प के अंतर्गत उन बच्चों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिन्होंने किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से अपने माता-पिता अथवा अभिभावकों को खो दिया है। ऐसे बच्चों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी शिक्षा, देखभाल और भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भले ही कोई संस्था माता-पिता की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन बच्चों के सपनों को टूटने से बचाने और उनके जीवन को नई दिशा देने का प्रयास अवश्य किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें-  MP News:  विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी फोकस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है। इसी सोच के साथ बच्चों की परवरिश कर रहे परिजनों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में विजय सेवा न्यास ने 41 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाया था, जबकि इस वर्ष लाभान्वित बच्चों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। यह समाज की बढ़ती सहभागिता और सेवा कार्यों के विस्तार का प्रमाण है। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, विधायक योगेश पंडाग्रे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed