सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Shri Ram Darbar Consecration Festival; CM states that Nagda, Dhar, and Ratlam are included in the Indore-U

MP: श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,CM बोले-इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन में शामिल हैं नागदा, धार, रतलाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 17 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

नागदा में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने चित्रकूट धाम, श्रीराम वन गमन पथ और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।

MP: Shri Ram Darbar Consecration Festival; CM states that Nagda, Dhar, and Ratlam are included in the Indore-U
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और आसपास के सभी जिलों में विकास को गति मिल रही है। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में धार, नागदा और रतलाम को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागदा में बालाजी धाम में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व ध्वज पूजा कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री बालाजी धाम में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 12 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। राज्य सरकार दो हजार करोड़ रुपये की लागत से भव्य चित्रकूट धाम का निर्माण कर रही है। प्रदेश में जहां-जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े, हमारी सरकार उन्हें श्रीराम वन गमन पथ में शामिल कर विकसित कर रही है। भगवान श्री गोपाल कृष्ण से संबंधित धर्म स्थलों को भी श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी धाम में फर्श, बाउंड्री बाल और पेयजल जैसी सभी बुनियादी व्यवस्थाएं करने की घोषणा की। 


ये भी पढ़ें-  MP News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर भोपाल और शीलेंद्र रीवा के संभागायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध उत्पादन 20 फीसदी करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने गोपाल कृष्ण को आदर्श मानते हुए घर-घर गाय और दूध उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है। योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये अनुदान का प्रावधान किया है। प्रदेश में दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में प्राकृतिक खेती और गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति गाय 1100 रुपये महीना सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: 'महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पार', यूसीसी विधेयक को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

दुनिया सनातन की ओर देख रही : गहलोत
कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने कहा कि डेलनपुर में भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। विश्व कल्याण और शांति के लिए दुनिया आज सनातन धर्म की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। स्थानीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने श्री बालाजी धाम के निर्माण और मंदिर की विस्तार योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नारायण त्यागी महाराज, पूज्य मधुसूदन त्यागी महाराज, विधायक डॉ. तेजबहादुर, विधायक सतीश मालवीय, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक दिनेश जैन, जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed