{"_id":"6a316831260fb18e7b03e0f3","slug":"mp-visit-president-droupadi-murmu-to-visit-madhya-pradesh-on-a-four-day-tour-she-will-visit-betul-omkareshw-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चार दिन के दौरे पर एमपी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चार दिन के दौरे पर एमपी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो जाएंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : X @rashtrapatibhvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बैतूल में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम, ओंकारेश्वर में धार्मिक आयोजनों, जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साथ ही कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून को सुबह दिल्ली से सुबह 9.25 बजे इंदौर पहुंचेंगी और वहां से 9.35 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होगी। राष्ट्रपति सुबह 11.10 बजे बैतूल में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके बाद 12.20 बजे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होगी और 1.40 बजे वहां पहुंचेंगी। यहां शाम 6.20 बजे भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर शाम की आरती में भाग लेंगी। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस, ओंकारेश्वर में होगा।
19 जून को सुबह 9.50 बजे राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद 11.30 बजे रवाना होकर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा के लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद 20 जून को शाम 6.20 बजे राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 21 जून सुबह 7.20 बजे वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
ये भी पढ़ें- MP News: खिलाड़ियों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता फिर खुला
विज्ञापन
जबलपुर से राष्ट्रपति दोपहर 1.20 बजे ग्वालियर रवाना होगी और दोपहर 2.20 बजे पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क जाएंगी। दोपहर 3.35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेगी। कूनो में वे रात्रि विश्राम करेंगी। 22 जून की सुबह राष्ट्रपति सुबह 6.30 बजे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और इसके बाद सुबह 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्तान कर सुबह 11.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी। सुबह 11.15 बजे राष्ट्रपति ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैतूल, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।