{"_id":"698fd629a9c063e1f0060bb2","slug":"mp-weather-today-day-temperature-rises-in-madhya-pradesh-mild-cold-at-night-weather-will-change-once-again-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा, रात में हल्की ठंड, 16 से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा, रात में हल्की ठंड, 16 से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Sat, 14 Feb 2026 07:26 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:26 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल बढ़ सकते हैं। फिलहाल कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। अगले दो दिन बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हल्का कोहरा और आंशिक बादल रह सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में सर्दी की विदाई और गर्मी की आहट के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। 16 फरवरी के बाद प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने के संकेत हैं। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि दिन में गर्मी चुभने लगी है, जबकि रात के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई है।
दिन में तेज धूप, पारा 30 डिग्री के पार
राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। खंडवा सबसे गर्म रहा, जहां 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
रात में ठंड का असर बरकरार
हालांकि दिन की तुलना में रातें अभी भी ठंडी हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री और खजुराहो में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी रात का पारा 12.5 डिग्री तक नीचे आया। यानी दिन और रात के तापमान में साफ अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें, डीए, वेतनमान और कैशलेस इलाज पर टिकी निगाहें
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। 16 फरवरी से एक नया सिस्टम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। इससे आसमान में बादल बढ़ सकते हैं और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी का एहसास, रातें भी हो रहीं सामान्य
हल्की ठंड का एक और चरण
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। सिस्टम के आगे बढ़ने और बर्फ पिघलने के बाद प्रदेश में हल्की ठंड का एक और छोटा दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कड़ाके की सर्दी या घने कोहरे की संभावना नहीं जताई गई है। फरवरी में दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी रहने का ट्रेंड जारी रहेगा।