सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Mercury Hits 43 Degrees for the First Time This Season; Temperatures Exceed 40 in Most MP Ci

MP Weather Today: सीजन में पहली बार 43 डिग्री पहुंचा पारा, एमपी के अधिकतर शहरों का तापमान 40 के पार, लू का असर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Apr 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार है और कई जिलों में लू जैसे हालात बन रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं, ऐसे में सतर्कता और बचाव बेहद जरूरी है।

MP Weather Today: Mercury Hits 43 Degrees for the First Time This Season; Temperatures Exceed 40 in Most MP Ci
भोपाल में बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल, जबलपुर समेत 28 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर दिखाई देने लगा है।

Trending Videos


नर्मदापुरम सबसे गर्म, 43 डिग्री ने तोड़ा रिकॉर्ड
गुरुवार को नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इसके अलावा रतलाम 42.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि दमोह और मंडला में 42 डिग्री तक पारा पहुंच गया।शाजापुर (41.8), गुना (41.7), टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और मलाजखंड (41.5) जैसे शहर भी तेज गर्मी की चपेट में रहे। वहीं उमरिया, श्योपुर, धार और खजुराहो जैसे इलाकों में भी तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में एक साथ गर्मी का असर
मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। जबलपुर में 41.4 डिग्री, भोपाल और ग्वालियर में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 40.7 डिग्री और इंदौर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सतना, सागर, खंडवा, बैतूल, रीवा, सिवनी और नौगांव जैसे शहरों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना रहा, जिससे यह साफ है कि पूरा प्रदेश एक साथ हीट की चपेट में है।

कई जिलों में लू जैसे हालात, बढ़ेगा असर
रतलाम, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने से लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए करीब 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें-लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास

रात में भी नहीं मिल रही राहत
गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

अब और बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में सामान्यतः गर्मी तेज होती है और इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महीने की शुरुआत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन यह कमजोर रहेगा और इसका असर प्रदेश पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है

लोगों के लिए एडवायजरी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी एडवायजरी भी जारी की है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि लू का असर इन पर ज्यादा तेजी से होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed