{"_id":"6a36820e7ef6a37db9059f8d","slug":"neet-ug-2026-strict-surveillance-at-32-exam-centers-in-bhopal-administration-on-alert-to-prevent-cheating-r-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET-UG 2026: भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी,नकल रोकने प्रशासन अलर्ट,रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET-UG 2026: भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी,नकल रोकने प्रशासन अलर्ट,रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क
Sat, 20 Jun 2026 05:36 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:36 PM IST
सार
नीट यूजी 2026 को लेकर भोपाल में सुरक्षा, यातायात और परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेपर लीक और नकल रोकने के लिए सभी 32 केंद्रों पर मॉक ड्रिल की गई है। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केन्द्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रविवार 21 जून को आयोजित होगी। भोपाल में परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विशेष इंतजाम किए हैं। पेपर लीक, नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर हुई मॉक ड्रिल
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शहर के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें अभ्यर्थियों की एंट्री, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
दोपहर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग, फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
ये दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रवेश पत्र पर निर्धारित प्रारूप में चिपकाई गई पोस्टकार्ड साइज फोटो साथ लानी होगी। सभी अभ्यर्थियों को फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें, पर्स, हैंडबैग, कैमरा, रिकॉर्डिंग उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उत्तर लिखने के लिए आवश्यक बॉल प्वाइंट पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
नीट परीक्षा को लेकर भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले घर से निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें-स्थानांतरण नीति से शिक्षक चिंतित: बोले-95% शिक्षक नहीं कर पाएंगे आवेदन, ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी बनी मुसीबत
परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगा साइलेंस जोन
परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक वाहन पार्किंग भी नहीं करने की अपील की गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
रेलवे ने बनाए हेल्प बूथ
पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल, विदिशा, होशंगाबाद, गुना और अशोकनगर रेलवे स्टेशनों पर विशेष हेल्प बूथ स्थापित किए हैं। यहां परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के मार्ग, स्थानीय परिवहन और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।
यह भी पढ़ें-क्या छात्र संगठनों के आगे बेबस हो गया विभाग? आंदोलन के बाद BU और RGPV के कुलगुरु को छोड़ना पड़ा पद
भोपाल में सबसे ज्यादा 13,774 परीक्षार्थी
रेलवे के अनुसार भोपाल में 13,774, गुना में 1,839, विदिशा में 1,709, होशंगाबाद में 1,283 और अशोकनगर में 865 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के मद्देनजर प्रशासन और रेलवे दोनों अलर्ट मोड पर हैं।