फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railways' major decision for NEET re-exam: Special trains, additional coaches, and rescheduled timings for sev

NEET री-एग्जाम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: स्पेशल ट्रेन, अतिरिक्त कोच और कई ट्रेनों का समय बदला

Fri, 19 Jun 2026 09:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 19 Jun 2026 09:05 PM IST
सार

21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इंदौर-भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं, दो इंटरसिटी ट्रेनों का समय बदला गया है और भुसावल-कटनी एक्सप्रेस का विस्तार सतना तक किया गया है।

विज्ञापन
Railways' major decision for NEET re-exam: Special trains, additional coaches, and rescheduled timings for sev
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश के परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या और परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने, अतिरिक्त कोच लगाने, कुछ ट्रेनों का समय बदलने और रूट विस्तार का फैसला किया है।
विज्ञापन


इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे 20 जून को इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन इंदौर से सुबह 11:25 बजे रवाना होकर फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर होते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल उसी दिन शाम 7:40 बजे भोपाल से रवाना होकर रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी। ट्रेन में 13 स्लीपर, 2 सामान्य और 2 एसएलआर/डी सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में बढ़ाए गए जनरल कोच
नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में 19 जून से 21 जून तक बिलासपुर से दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 20 जून से 22 जून तक रीवा से दो अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इससे भीड़ कम होगी और यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो इंटरसिटी ट्रेनों का समय बदला
नीट परीक्षा के कारण 21 जून को कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन अब निर्धारित समय 4:15 बजे के बजाय शाम 6 बजे रवाना होगी। यानी ट्रेन 1 घंटा 45 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब शाम 5:05 बजे के बजाय 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 1 घंटा 25 मिनट देरी से संचालित की जाएगी।

भुसावल-कटनी एक्सप्रेस अब सतना तक जाएगी
रेलवे ने गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस का रूट भी अस्थायी रूप से बढ़ा दिया है। 20 जून को भुसावल से चलने वाली यह ट्रेन कटनी के बजाय 21 जून को सतना तक जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 21 जून को कटनी के बजाय सतना स्टेशन से शाम 7 बजे रवाना होगी और कटनी होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से भुसावल पहुंचेगी। कटनी और सतना के बीच सभी स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।


यह भी पढ़ें-विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान


रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों और यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने तथा विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नीट परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ की संभावना है, इसलिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed