{"_id":"6a62145abdef3b0ef10e43e3","slug":"uproar-over-neet-paper-leak-congress-marches-to-gherao-bjp-headquarters-workers-climb-barricades-scuffle-wi-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET पेपर लीक पर संग्राम: भाजपा मुख्यालय घेरने निकली कांग्रेस,बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता,पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET पेपर लीक पर संग्राम: भाजपा मुख्यालय घेरने निकली कांग्रेस,बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता,पुलिस से धक्का-मुक्की
Thu, 23 Jul 2026 06:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
नीट पेपर लीक मामले को लेकर भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा गड़बड़ियों पर कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ सियासी विवाद अब मध्य प्रदेश में भी तेज हो गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने पांच नंबर चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
बैरिकेड पर चढ़े कांग्रेस नेता, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
विधायक आरिफ मसूद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना समेत दो सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस के रोकने पर कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक पर संसद में तत्काल चर्चा, दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी एफआईआर और प्रकरण वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आरिफ मसूद बोले- छात्रों को इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होना और प्रधानमंत्री का रुख यह दिखाता है कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मसूद ने कहा कि जैसे भाजपा एक दिन पहले कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची थी, उसी तरह कांग्रेस भी भाजपा कार्यालय जाकर अपनी बात रखना चाहती थी।
प्रदर्शन के बीच युवक से मारपीट, विधायक समर्थकों पर आरोप
प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बैरिकेड के पास मौजूद भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों का आरोप था कि युवक जेब काट रहा था, जबकि घायल युवक माज कुरैशी ने आरोप लगाया कि विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर उसके साथ मारपीट की। हालांकि विधायक आरिफ मसूद ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका या उनके आंदोलन का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें-एम्स में मरीजों को बड़ी राहत: 15 अगस्त से स्मार्ट कार्ड से होगा कैशलेस भुगतान, लंबी कतारों से मिलेगी छुट्टी
समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान और कानून का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी पहले पुलिस की बात मानकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया था, इसलिए कांग्रेस भी पुलिस की समझाइश के बाद शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कर रही है। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।
भारी पुलिस बल तैनात, वाटर कैनन भी रही तैयार
प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय और पांच नंबर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखी गई थी, लेकिन हालात नियंत्रण में रहने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ा।
यह भी पढ़ें-बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
भाजपा के प्रदर्शन के अगले दिन कांग्रेस का जवाब
गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके अगले ही दिन कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालकर उसका राजनीतिक जवाब दिया और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।