सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   26-year-old dies of 'wrong injection' in fever treatment

Chhindwara News: बुखार के इलाज में ‘गलत इंजेक्शन’ से 26 वर्षीय युवक की मौत, दो झोलाछाप डॉक्टरों पर मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जिले के रोहना कला गांव में बुखार के इलाज के दौरान कथित गलत इंजेक्शन लगाने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सीएमएचओ की जांच में लापरवाही सामने आने पर देहात थाना पुलिस ने दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

26-year-old dies of 'wrong injection' in fever treatment
देहात थाना
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के रोहना कला गांव में बुखार के इलाज के लिए गए 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर बुधवार को देहात थाना पुलिस ने दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
Trending Videos


25 अगस्त को लगवाया था इंजेक्शन
जानकारी के अनुसार, रोहना कला निवासी रमन चौहान (26) को बुखार आने पर 25 अगस्त को गांव में ही अरुण साहू (48) के पास इलाज के लिए ले जाया गया। आरोप है कि अरुण साहू के पास चिकित्सा की कोई वैध डिग्री नहीं थी, इसके बावजूद वह मरीजों का उपचार कर रहा था। परिजनों का कहना है कि अरुण साहू ने रमन को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इंजेक्शन के बाद शरीर में संक्रमण फैल गया और हालत गंभीर हो गई। बाद में उपचार के दौरान उसी दिन 25 अगस्त को रमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश पर बनी जांच टीम
घटना के बाद परिजनों ने छिंदवाड़ा कलेक्टर से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को जांच के निर्देश दिए। सीएमएचओ द्वारा गठित जांच टीम में डॉ. सुदेश नागवंशी और डॉ. अर्चना कैंथवास को शामिल किया गया। टीम ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उल्लेख किया गया कि गलत इंजेक्शन लगाने से युवक के शरीर में संक्रमण हुआ, जो उसकी मृत्यु का कारण बना।

देर शाम दर्ज हुआ अपराध
जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद बुधवार देर शाम देहात थाने में अपराध क्रमांक 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना), 271, नेशनल मेडिकल काउंसिल एक्ट 2019 की धारा 34 तथा मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

ये भी पढ़ें- पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर

थाना प्रभारी बोले- विवेचना जारी
देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बिना डिग्री के इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed