{"_id":"6a5a3e10bf65840bb00dc4df","slug":"youth-climbs-130-feet-high-bsnl-tower-high-voltage-drama-lasted-for-4-hours-descends-after-wife-parents-and-officials-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4512722-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: 130 फीट ऊंचे BSNL टॉवर पर चढ़ा युवक, चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा; पत्नी की समझाइश पर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: 130 फीट ऊंचे BSNL टॉवर पर चढ़ा युवक, चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा; पत्नी की समझाइश पर उतरा
Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
सार
पांढुर्णा में घरेलू विवाद से परेशान युवक 130 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासन ने चार घंटे तक समझाइश व रेस्क्यू अभियान चलाया। परिजनों की भावुक अपील पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पूछताछ के बाद उसे परिजनों की सहमति से ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांढुर्णा शहर में शुक्रवार की सुबह उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब घरेलू विवाद से नाराज एक युवक करीब 130 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। सुबह-सुबह टॉवर पर युवक को खड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू व समझाइश अभियान के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। राहत की बात रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सावसपानी निवासी विजय तुमडाम शुक्रवार तड़के घर से निकल गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे शहर के बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा देखा। सूचना फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। टॉवर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीएम अल्का इक्का, तहसीलदार मोहित गणवीर तथा थाना प्रभारी अमित दानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले आसपास के क्षेत्र को खाली कराया ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न हो। इसके बाद युवक से लगातार संवाद शुरू किया गया। पुलिसकर्मी और अधिकारी उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'एक शादी करने वाले को ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार', सीएम मोहन यादव का UCC पर बड़ा एलान
विज्ञापन
परिवार को बुलाया, भावुक अपील का हुआ असर
जब काफी देर तक युवक नीचे नहीं उतरा तो प्रशासन ने उसके माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया। टॉवर के नीचे खड़े परिजनों ने युवक से भावुक अपील करते हुए कहा कि वह नीचे उतर आए और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है। पत्नी और माता-पिता की अपील का युवक पर असर दिखाई दिया। करीब चार घंटे तक चली समझाइश के बाद उसने धीरे-धीरे नीचे उतरना शुरू किया। युवक के सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही अधिकारियों और परिजनों ने राहत की सांस ली।
घरेलू विवाद बना वजह, मानसिक तनाव में था युवक
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।
ये भी पढ़ें - एक कीड़े के बदले दो रुपये: साल के जंगल में डेढ़ लाख पेड़ों पर आया संकट? गांववालों को विभाग क्यों दे रहा इनाम
सुरक्षित उतारने के बाद ससुराल भेजा गया
युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। परिजनों और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। बाद में परिजनों की सहमति से युवक को उसके ससुराल भेज दिया गया, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
चार घंटे तक थमा रहा शहर का माहौल
युवक के टाॉर पर चढ़ने की खबर पूरे शहर में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां काफी देर तक भीड़ लगी रही। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा और पूरे अभियान के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था नहीं होने दी। करीब चार घंटे बाद जब युवक सुरक्षित नीचे उतरा, तब जाकर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
