सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Brother-in-law shot dead the newly married woman in Guna

MP News: गुना में जेठ ने नवविवाहिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पांच पर मामला दर्ज, ये है हत्या की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jul 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले के धरनावदा इलाके में एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार के पांच लोग फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Brother-in-law shot dead the newly married woman in Guna
घटना की जानकारी देता मृतका का भाई। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की उसके जेठ ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का जेठ उससे पैसे मांग रहा था। महिला ने पैसे देने से मना किया तो अवैध बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद परिवार के पांच लोग फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने गांव में भी दबिश दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मूल रूप से छोटी कनारी की रहने वाली वंदना पारदी की शादी चार वर्ष पहले बीलाखेड़ी के राम बाबू से हुई थी। महिला के भाई ने बताया कि नवविवाहिता के ससुराल वाले उससे पैसों की मांग करते थे। उससे घर से पैसे मंगाने के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर उसे टॉर्चर किया जाता था। शनिवार रात को भी जेठ ने वंदना से पैसे मांगे। उसने पैसे नहीं दिए तो विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वंदना के जेठ उधव ने उसे अवैध बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारकर परिवार के सभी लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed